Haryana:'दिवाली तक का टाइम है, रिश्वत ली तो आका भी नहीं बचाएगा', नायब के मंत्री ने अफसरों को धमकाया

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह (Rao Narbir Singh) समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों पर काफी नाराज दिखाई दिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Haryana: हरियाणा में नई सरकार का गठन हो चुका है और मंत्रियों ने काम करना शुरू भी कर दिया है। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह (Rao Narbir Singh) समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों पर काफी नाराज दिखाई दिए।

मंत्री राव नरबीर सिंह रिश्वतखोरी को लेकर अधिकारियों को धमकाते भी दिखाई दिए, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। समीक्षा बैठक के दौरान राव नरबीर सिंह ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि "कहां तक रोऊं आप लोगों के लिए, अब्दाली की तरह आते हो लूट कर चले जाते हो, ये बिल्कुल भी नहीं चलेगा एक दिन भी। मैं अभी अपने घर पर भी कहकर आया हूं कि मीटिंग में कोई अधिकारी पैसे लेगा मेरे से लेकर दे आओ उसको, उसे अंदर करवाऊंगा और पैसे निकलवाऊंगा।"

पैसा बर्दाश्त नहीं करूंगा- राव नरबीर सिंह

राव नरबीर सिंह ने कहा कि "आज के बाद किसी आदमी की शिकायत आ गई कि पैसे खाए हैं तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा, दिवाली तक का टाइम है अपने-अपने आकाओं से बात कर लो, नरवीर सिंह से बचाने वाला तुम्हें धरती पर नहीं मिलेगा। या तो नरवीर मंत्री रहेगा या आप लोग रहोगे। पैसा बर्दाश्त नहीं करूंगा। गुरुग्राम छोड़ कर चले जाए ऐसे अधिकारी, सब लोग गुरुग्राम लूटने के लिए आ रहे हैं,  कोई काम नहीं है तुम्हारा, बुरा हाल करके रख दिया है।"

Advertisement

बादशाहपुर से बड़े अंतर से चुनाव जीते राव नरबीर सिंह

हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में राव नरबीर सिंह प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट बादशाहपुर से बड़े अंतर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं और मंत्री बने हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के दौरे से पहले वाराणसी में 500 से अधिक होर्डिंग लगाए गए

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड