अपडेटेड 27 March 2023 at 18:31 IST
Government नेदेश में 5 राष्ट्रीय आदर्श वेद स्कूलस्थापित करने को मंजूरी दी
National Model Veda Schools : लोकसभा में सी पी जोशी ने पूछा था कि क्या सरकार का विचार वेदों की शिक्षा के लिए आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने का है।
- भारत
- 2 min read

Adarsh Ved Vidyalaya Established : सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि उसने वेदों की शिक्षा के लिए देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है। लोकसभा में सी पी जोशी के प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार ने यह जानकारी दी। जोशी ने पूछा था कि क्या सरकार का विचार वेदों की शिक्षा के लिए आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने का है।
यह भी पढ़ें : America के एक गुरुद्वारे में गोलीबारी, 2 लोगों की हालत गंभीर: हेट क्राइम का मामला नहीं
इस पर, शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने कहा, ‘‘ जी, हां। सरकार ने उज्जैन स्थित महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या परिसर में संचालित राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय की तर्ज पर देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है।’’ उन्होंने बताया कि इन पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालयों को पुरी (ओडिशा), द्वारका (गुजरात), श्रृंगेरी (कर्नाटक), बद्रीनाथ (उत्तराखंड) और गुवाहाटी (असम) में स्थापित करने को मंजूरी दी गई है।
यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi के सावरकर पर बयान पर दिल्ली-मुंबई तक बढ़ी रार, सहयोगी दलों के निशाने पर कांग्रेस
Advertisement
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 27 March 2023 at 18:30 IST