अपडेटेड 28 July 2024 at 13:02 IST

बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का शानदार स्वागत कर रहीं... ममता बनर्जी पर गिरिराज ने साधा निशाना

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का शानदार स्वागत कर रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Giriraj Singh
Giriraj Singh | Image: PTI

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का शानदार स्वागत कर रही हैं तथा ‘‘एक नया राष्ट्र बनाना चाहती हैं।’’

सिंह जोधपुर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और इस दौरान उन्होंने कपड़ा, हथकरघा एवं हस्तशिल्प कारोबारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत में जनसंख्या विस्फोट पर चिंता व्यक्त की और जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की।

'ममता नया राष्ट्र बनाना चाहती हैं'

जब उनसे बांग्लादेश के नागरिकों को शरण देने के बारे में बनर्जी के हालिया बयानों के बारे में पूछा गया तो सिंह ने कहा, ‘‘ ममता मुख्यमंत्री हैं लेकिन वह एक नया राष्ट्र बनाना चाहती हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि बंगाल एक तरह से बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के लिए प्रवेश द्वार बन गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में गिराए जाएंगे 75 जर्जर पुल, एक्शन में योगी सरकार; लिस्‍ट में आपके शहर का तो नाम नहीं

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 28 July 2024 at 13:02 IST