'कुछ नकली राम भक्त खुद को सनातनी कह रहे, इनकी नजर 2027 के वोटों पर', गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजकल कुछ नकली राम भक्त अपने आप को सनातनी कह रहे हैं। असल में इन 'नकली सनातनियों' की नजर 2027 के वोटों पर टिकी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh
Giriraj Singh | Image: ANI

Giriraj Singh: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ नकली राम भक्त अपने आप को सनातनी कह रहे हैं। असल में इन 'नकली सनातनियों' की नजर 2027 के वोटों पर टिकी हुई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, 'आजकल भगवान राम के कुछ 'नकली' भक्त खुद को 'सनातनी' कहने लगे हैं। जो लोग कल तक यह कह रहे थे कि गुंबद पर तो चढ़ गए, उतर नहीं पाए हैं। गोलियों से भुन दिया गया, चाहे मियां मुलायम क्यों न कहे। आज वो सबसे बड़े सनातनी बन रहे हैं।'

'नकली सनातनियों' से बरतें सावधानी- गिरिराज

उन्होंने आगे कहा, 'चोरी की घटना से हिंदू समाज आहत है, इसमें कहीं दोराय नहीं है। वहां की सरकार कार्रवाई करने के लिए तत्पर है। दूध का दूध और पानी का पानी कर कर रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, इन 'नकली सनातनियों' की नजर 2027 के वोटों पर है। योगी सरकार कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी। देश के सनातनियों को ऐसे नकली लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।'

'…कभी भगवान राम के अस्तित्व को नहीं स्वीकारा'

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि चाहे कांग्रेस हो या अखिलेश यादव, इन्होंने कभी भगवान राम के अस्तित्व को नहीं स्वीकारा। आज ये लोग राम भक्त बन रहे हैं। उन्होंने आगे दोहराया कि सरकार दोषियों को सजा देने में तत्पर है। किसी भी दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

मामला कैसे हुआ उजागर?

बता दें कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद यूपी सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई।

पूछताछ में आरोपी अविनाश ने किए कई खुलासे 

मामले में अब तक चढ़ावा गिनने की प्रक्रिया से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की हर कड़ी की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल सभी की नजरें मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से हो रही पूछताछ पर टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने चढ़ावे से लगातार चोरी की बात स्वीकारी है। उसने पूछताछ में बताया कि चोरी की गई रकम सभी आरोपियों के बीच बराबर-बराबर बांटी जाती थी। कई बार कुछ लोगों के हिस्से ज्यादा रकम आती है। हालांकि, इन सबमें टिन्नू का दबदबा कायम रहता था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा, बोले- गबन की राशि तो वसूली जाएगी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड