'जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, ममता बनर्जी केवल मुसलमान को ही...', मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना पर बरसे गिरिराज सिंह

मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना को लेकर BJP ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है। केवल मुसलमान वोट के लिए सरकार काम करती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh lashed out Mamata Banerjee incident of violence in Murshidabad
मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना पर बरसे गिरिराज सिंह | Image: ANI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार वक्फ कानून को लेकर हिंसा भड़क उठी। शुक्रवार को जंगीपुर के सुती और शमशेरगंज इलाके में भारी पथराव और आगजनी के बाद हालात बेकाबू हो गए। प्रर्दशनकारियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। कई गाड़ियों में आग लगा दी। हालात इतने बिगड़ गए कि BSF को उतारना पड़ा। इलाके में अब भी भारी पुलिसबल तैनात है। अब बंगाल में हिंसा की घटना को लेकर BJP मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर ली है। कानून-व्यवस्था को लेकर बंगाल सरकार सवालों के घेरे में हैं।


प्रदर्शनकारी वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ नारे लगाते हुए रघुनाथगंज पुलिस थाने के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर उमरपुर क्रॉसिंग से सटे इलाके में पहुंचे। पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ हाथापाई की और फिर पथराव शुरू कर दिया। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हो रही हिंसा पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं।

ममता बनर्जी के लिए मुसलमान ही वोट बैंक-गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, जब रक्षक ही भक्षक बन जाए और मांझी ही नाव डुबोए तो कौन बचाए। ममता बनर्जी बंगाल सरकार की मुखिया हैं और उनका केवल मुसलमान ही वोट बैंक नहीं है, उनकी हिंदुओं की रक्षा करने की भी जिम्मेदारी है। मुर्शिदाबाद की घटना दिखा रही है कि अब बंगाल से हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिल दहलाने वाली घटना है।

 ममता बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है-BJP

मुर्शिदाबाद हिंसा पर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, पुलिस कुछ नहीं कर रही है, ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिस चुपचाप बैठी है और ममता बनर्जी यहां बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं। हिंदुओं को डराने की कोशिश हो रही है। हिंदू समाज हज़ारों सालों से लड़ता आया है और लड़ेगा। दिल्ली से सारी बातचीत हो रही है। गृह मंत्री जी को सब मालूम है।

Advertisement

मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 

वहीं, बंगाल पुलिस ने बताया कि, जंगीपुर के सुती और शमशेरगंज इलाकों में स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से बेकाबू भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो गया है। हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गलत सूचना और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: वक्फ कानून को लेकर फिर सुलगा मुर्शिदाबाद, पथराव और आगजनी से बिगड़े हालात

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड