मंदिर में हुई तोड़फोड़ तो कांग्रेस पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा-'राहुल बाबा! भगवान के घर देर है पर...'

हैदराबाद के मंदिर में हुई तोड़फोड़ को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर घेरा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh
हैदराबाद मंदिर में हुई तोड़फोड़ को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना। | Image: PTI

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने एयरोस्पेस पार्क प्लॉट मामले को लेकर कर्नाटक सरकार समेत कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जमकर घेरा। इसके साथ ही हैदराबाद  में देवी के मंदिर में हुई तोड़फोड़ को लेकर भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस लूट-खसूट की पार्टी रह गई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कर्नाटक की कांग्रेस सरकार घोटाले की सरकार हो गई है। बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह। सबका शेयर बंधा हुआ है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार घोटाले की सरकार है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी जमानत पर हैं ही और अब मल्लिकार्जुन खरगे पीछे क्यों रहें। कांग्रेस लूट-खसोट की ही पार्टी है।"

हैदराबाद मंदिर में तोड़फोड़ पर फूटा गुस्सा

हैदराबाद में भू-लक्ष्मी देवी मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इसे लेकर गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "हैदराबाद के भूलक्ष्मी मंदिर में हुई तोड़-फोड़ यह साबित करती है कि राहुल गांधी की सरकार में हिंदू देवी-देवता और मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। उनकी सरकार में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन याद रहे राहुल बाबा, भगवान के घर में देर है पर अंधेर नहीं। जल्द ही ये अत्याचार बंद होंगे!"

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी को घेरा था। दरअसल, बीते दिन राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार वापस दिलाना है। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह राहुल गांधी के दिमाग में है। वह कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। कांग्रेस नेता तब से थके हुए लग रहे हैं जब से उनसे उनके 'धर्म और जाति' के बारे में पूछा गया है।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Kolkata Rape: बवाल के बाद सुकांत, लॉकेट चटर्जी धरने पर बैठे, CM ममता के इस्तीफे की मांग पर अड़े 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड