'आप जिसके साथ गलबहियां लगाए हुए हैं, गिल साहब मुख्य चुनाव आयुक्त से हटते ही...', ललन सिंह ने मोदी सरकार के समर्थन में क्या कहा?

Parliament Winter Session: ललन सिंह ने कहा, "उन्होंने (मनीष तिवारी) कहा कि चुनाव आयोग को प्रभावित किया जाता है।" मंत्री ने जोर देते हुए कहा, "चुनाव आयोग को हमलोग प्रभावित नहीं करते हैं। इस देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार कभी किसी संवैधानिक संस्थाओं के कार्यकलापों में कोई हस्तक्षेप नहीं करती है।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lalan Singh
संसद में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह | Image: Rajiv Ranjan (Lalan) Singh/X

Rajiv Ranjan (Lalan) Singh, Parliament Winter Session: देश की संसद में शीतकालीन सत्र जारी है। आज संसद के लोकसभा में 'चुनाव सुधारों पर चर्चा' हो रही थी। इस मौके पर संसद के निचले सदन में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपनी बात संसद के पटल पर रखी।

उन्होंने कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी के द्वारा मोदी सरकार पर चुनाव आयोग को कंट्रोल करने के आरोपों पर जवाब देते हुए निशाने पर लिया। ललन सिंह ने कहा कि हमारे देश की चुनाव प्रणाली पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ चुनाव प्रणाली है। आज हमारे देश की चुनाव प्रणाली की चर्चा पूरे विश्व में होती है कि पूरी निष्पक्षता के साथ इस देश में चुनाव होता है।
संसद में राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने कहा चुनाव प्रक्रिया कितनी भी अच्छी हो, उसमें कोई न कोई सुधार की गुंजाइश होती है। इसलिए हमलोग इस चुनाव सुधार पर चर्चा कर रहे हैं।

मनीष तिवारी प्रवचन दे रहे थे- ललन सिंह 

ललन सिंह ने कहा कि हम सभी उम्मीद कर रहे थे कि विपक्ष की तरफ से यह आएगा कि वर्तमान में जो चुनाव प्रणाली है, उसमें क्या सुधार की गुंजाइश है, और क्या बेहतर बनाया जा सकता है। लेकिन हम कांग्रेस पार्टी के हमारे साथी मनीष तिवारी जी का भाषण सुन रहे थे। उन्होंने आगे कहा, "जब इन्होंने (मनीष तिवारी) चर्चा प्रारंभ किया तो लगा कि कुछ न कुछ इनके तरफ से सकारात्मक सुझाव आएगा। लेकिन उनका भाषण जब हमने सुना तो मुझको आश्चर्य हुआ कि एक वरिष्ठ अधिवक्ता होते हुए भी, जिन सवालों को उन्होंने उठाया, उस सवाल का इस सदन से कोई लेना-देना नहीं है।"

ललन सिंह ने कहा, "महोदय हम सभी को मालूम है कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और संवैधानिक संस्थाओं के कार्यकलाप पर हम यहां चर्चा नहीं कर सकते हैं। लेकिन फिर भी वे (मनीष तिवारी) चुनाव आयोग के कार्यकलाप पर चर्चा कर रहे थे, उसपर प्रवचन दे रहे थे।"

Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त से हटते ही राज्यसभा गए- ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा, "उन्होंने (मनीष तिवारी) कहा कि चुनाव आयोग को प्रभावित किया जाता है।" मंत्री ने जोर देते हुए कहा, "चुनाव आयोग को हमलोग प्रभावित नहीं करते हैं। इस देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार कभी किसी संवैधानिक संस्थाओं के कार्यकलापों में कोई हस्तक्षेप नहीं करती है।"

ललन सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, "आप करते (संवैधानिक संस्थाओं के कार्यकलापों में हस्तक्षेप) थे। अरे वाह भाई वाह, आपको बता दें, आप जिसके साथ गलबहियां लगाए हुए हैं, गिल साहब, गिल साहब... उदाहरण है इस देश में। गिल साहब मुख्य चुनाव आयुक्त थे और मुख्य चुनाव आयुक्त से हटते ही राज्यसभा में पहुंच गए और कांग्रेस सरकार में मंत्री बन गए... और आप कह रहे हैं कि प्रभावित करते हैं। "

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'भाजपा चुनाव आयोग का इस्तेमाल लोकतंत्र को डैमेज करने के लिए कर रही है', राहुल गांधी का सरकार पर प्रहार

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड