अपडेटेड 27 February 2023 at 15:44 IST

गुलाम नबी आजाद के बेटे सद्दाम नबी आजाद सक्रिय राजनीति में हुए शामिल

Saddam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद के बेटे सद्दाम नबी आजाद सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
PC-Twitter@ghulamnazad
PC-Twitter@ghulamnazad | Image: self

Saddam Nabi Azad: डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद के बेटे सद्दाम नबी आजाद सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए हैं। पार्टी के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। सद्दाम ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है। 

सद्दाम अपने पिता गुलाम नबी आजाद से राजनीति के गुर सिखें हैं। राजनीति में आने से पहले वो इंग्लैंड में पढ़ाई करते हैं। पढ़ाई पुरी करने के बाद वो अपना बिजनेस चला रहे थे। सद्दाम इंग्लैंड से कश्मीर वापस आए और अपने पिता से राजनीति गुर सीखने लगे। 

पेशे से कारोबारी हैं सद्दाम नबी आजाद

सद्दाम को उनके पिता और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रविवार को निगीन क्लब में पार्टी के युवा सम्मेलन में देखा गया। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ मंच साझा किया लेकिन सम्मेलन को संबोधित नहीं किया। वह कश्मीर घाटी में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे। पेशे से कारोबारी सद्दाम दो भाई-बहनों में बड़े हैं। उनकी बहन सोफिया नबी आजाद ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सद्दाम राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जम्मू कश्मीर पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

साल 2022 में बनी थी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी

बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने साल 2022 के अगस्त में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। आजाद ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा देने के बाद वो कश्मीर चले गए थे। इस्तीफा देने के महज एक महीने बाद ही गुलाम नबी आजाद ने सिंतबर 2022 में डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (Democratic Azad Party) नाम से नई पार्टी बनाई थी। पार्टी के अध्यक्ष खुद गुलाम नबी आजाद है। अब उनके बेटे सद्दाम नबी आजाद ने भी इस पार्टी को ज्वाइंन किया है। 

Advertisement

पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे सद्दाम

गुलाब नबी आजाद ने सद्दाम की जिम्मेदारी को लेकर कुछ खुलासा नहीं किया है। सद्दाम पहली बार पिता के साथ किसी सार्वजनिक मंच पर नजर आए। अधिवेशन को संबोधित करते हुए गुलाम नबी ने कहा कि, 'मैंने अपने बेटे से कहा कि जब आप घाटी में घूमकर आम लोगों से मिलेंगे तब पता चलेगा कि लोग आखिर क्या सोचते हैं और क्या चाहते हैं' ऐसा ही सीखा जाता है'।

इनपुट-भाषा

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार के मख्यमंत्री Nitish Kumar ने पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- कानून सख्ती से लागू करें

Published By : Press Trust of India (भाषा)

पब्लिश्ड 27 February 2023 at 15:44 IST