अपडेटेड 12 June 2024 at 22:15 IST

पूर्व IAS अभिषेक सिंह की नौकरी में वापसी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक, ये है वजह

पूर्व IAS अधिकारी अभिषक सिंह 2023 में इस्तीफा देने के बाद अब सिविल सर्विस की सेवा में वापसी करना चाह रहे हैं, लेकिन योगी सरकार ने इसपर ब्रेक लगा दिया।

Follow : Google News Icon  
Former IAS Abhishek Singh
पूर्व IAS अभिषेक सिंह | Image: X@Abhishek_asitis

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के पूर्व IAS अभिषेक सिंह सेवा में वापसी करना चाहते हैं। हालांकि, योगी सरकार ने अब उनके लिए ये मुश्किल कर दिया है। दरअसल, अक्टूबर 2023 में अभिषेक सिंह ने आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अभिषेक को भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी। वहीं अब योगी सरकार ने नौकरी में उनकी वापसी पर रोक लगा दी है।

दरअसल, राज्य सरकार ने DOPT (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) द्वारा अभिषेक सिंह की सेवा में फिर वापसी की अपील को खारिज कर दिया है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे गए DOPT में अभिषेक सिंह के ऊपर अनुशासनहीनता और आपत्तिजनक आचरण का आरोप भी लगाया है।

बता दें, अभिषेक ने यूपीएससी की परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने 2011 में अपनी नौकरी की शुरुआत की। 2013 में वो झांसी में बतौर जॉइंट मजिस्ट्रेट तैनात हुए। इसके बाद वो यूपी और दिल्ली में भी काम किया। फिर 2022 में उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक बनाकर भेजा गया, लेकिन यहां से सिविल सेवा के रास्ते में उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो गी। दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी एक फोटो वायरल हुई। इसके बाद EC ने उन्हें प्रेक्षक की ड्यूटी से हटा दिया। इतना ही नहीं अभिषेक के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई भी हुई। सस्पेंशन के बाद अक्टूबर 2023 में अभिषेक ने इस्तीफा दे दिया। जिसे मार्च 2024 में मंजूर कर लिया गया। 

'अभिषेक को शासकीय कामों में नहीं है दिलचस्पी'

यूपी सरकार ने डीओपीटी में ये भी जिक्र किया है कि अभिषेक को शासकीय कामों में कोई रूचि नहीं है। ऐसे में अब राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजे गए रिकमेंडेशन लेटर में अभिषेक की सिविल सेवा में वापसी पर रोक लगा दी।

Advertisement

इन परिस्थितियों में सिविल सेवा में नहीं हो सकती वापसी

सिविल सेवा के नियमों के अनुसार अगर किसी अधिकारी ने किसी राजनीतिक दल से जुड़ने की मंशा से इस्तीफा दिया है, तो उसकी पुनः वापसी नहीं हो सकती है। इसी को आधार बनाकर योगी सरकार ने अभिषेक की वापसी पर रोक लगा दी है।

सनी लियोनी के साथ गाने में भी नजर आए अभिषेक 

बता दें, पूर्व आईएएस अभिषेक बॉलीवुड में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। 2020 में इन्होंने सिंगर बी प्रक के गाने के साथ एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद अभिषेक ने जुबिन नौटियाल के एल्बम सॉन्ग, और फिर वेब सिरीज दिल्ली क्राइम सीजन-2, शॉर्ट फिल्म चार पंद्रह के अलावा पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के प्रोजेक्ट में एक्टिंग किया। इन्होंने सनी लियोनी के साथ भी काम किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बाइक से टकराई, फिर बेकाबू होकर पलटी बस... मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा; 4 लोगों की मौत

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 June 2024 at 21:48 IST