ममता बनना चाहती हैं सांसद, मांगा था युसूफ पठान का इस्तीफा? पूर्व क्रिकेटर ने बताई सच्चाई; मैसेज पहुंचाने वाली बात से गांगुली ने भी उठाया पर्दा

West Bengal: दावा किया जा रहा था कि ममता बनर्जी ने सौरभ गांगुली के जरिए युसूफ पठान को सीट छोड़ने का संदेश पहुंचाया था। युसूफ ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bengal politics
ममता ने मांगा इस्तीफा? युसूफ ने बताया सच | Image: X

Yusuf Pathan Video: पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चौतरफा मुश्किलों में घिरी हुई हैं। उनकी कुर्सी तो छिनी ही, उसके साथ ही साथ उनकी पार्टी भी टूट रही है। चर्चाएं हैं कि जिस तरह विधायकों ने बगावत का रास्ता अपनाया, उसी राह पर अब सांसद भी चल सकते हैं। इस बीच कहा जा रहा था कि ममता अपनी पार्टी बचाने के लिए खुद लोकसभा जाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान का बहरामपुर सीट से इस्तीफा मांगा है। अब युसूफ ने खुद सामने आकर इन खबरों की सच्चाई बताई है।

ममता बनर्जी या किसी नेता ने सांसदी छोड़ने को नहीं कहा- युसूफ

पूर्व क्रिकेटर ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से ये खबरें चल रही हैं कि ममता बनर्जी ने युसूफ पठान से बहरामपुर लोकसभा सीट से सांसदी छोड़ने को कहा है, जिससे वो वहां से चुनाव लड़ सकें। मुझे ममता बनर्जी ने कभी भी ये बात नहीं कही। जब पिछली मीटिंग हुई थी, तब भी उन्होंने मुझे ऐसा करने को नहीं कहा था। न उन्होंने पार्टी के किसी नेता से ये बात कहलवाई। युसूफ ने साफ किया कि ये बात सरासर गलत है।

सौरव ने भी किया दावे का खंडन

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी इस दावे का खंडन किया था। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि मुझ पर आरोप लगाया गया था कि मैंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से युसूफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें उनका यह संदेश दिया था कि वे उस निर्वाचन क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधि के तौर पर अपने संवैधानिक पद से हट जाएं या इस्तीफा दे दें, ताकि बनर्जी वहां होने वाले उपचुनाव में चुनाव लड़ सकें। ये आरोप झूठे हैं। मैं मीडिया से गुजारिश करूंगा कि वे अफवाहों और अटकलों पर ध्यान न दें।

दावा किया जा रहा था कि ममता बनर्जी ने सौरभ गांगुली के जरिए युसूफ पठान को सीट छोड़ने का संदेश पहुंचाया था। युसूफ ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।

Advertisement

युसूफ ने बहरामपुर से अधीर रंजन को हराया था

बता दें कि 2024 लोकसभा चुनावों में युसूफ पठान ने TMC से लड़कर बहरामपुर सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को 85 हजार से अधिक वोटों से हराया था। ये सीट 70 फीसदी मुस्लिम बहुल है।

यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: सुबह-सुबह लगा महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ गए दाम, अब इतनी पहुंची कीमत

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड