घोटालों की खुलेगी फाइल! PM मोदी ने दी गांरटी, कहा- पहले ही विधानसभा सत्र में CAG की रिपोर्ट में सदन में रखी जाएगी
PM मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए कहा मैं गांरटी दे रहा हूं कि पहले ही विधानसभा सत्र में CAG की रिपोर्ट में सदन में रखी जाएगी।
- भारत
- 2 min read

Delhi Elections 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की जीत को 'ऐतिहासिक' करार दिया और कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की 'आप-दा' से मुक्त हुई है। BJP की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने सिर झुकाकर जनता का धन्यवाद किया और ऐलान कर दिया कि आम आदमी पार्टी में हुए घोटालों की जांच होगी।
इससे पहले विधानसभा चुनाव के नतीजों के राजधानी में सत्ता परिवर्तन की तरफ इशारा करने के साथ ही दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शनिवार को एक आदेश में कहा कि रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसकी पूर्व अनुमति के बिना कोई भी फाइल, दस्तावेज या कंप्यूटर दिल्ली सचिवालय से बाहर नहीं ले जाया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर, GAD ने ये आदेश जारी किया है।
घोटालों की खुलेगी पोल
पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए कहा "मैं गांरटी दे रहा हूं कि पहले ही विधानसभा सत्र में CAG की रिपोर्ट में सदन में रखी जाएगी। भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी और जिसने भी लूटा है उसका लौटान पड़ेगा। ये भी मोदी की गारंटी है।"
'ईमानदारी का सर्टिफिकेट देने वाले भ्रष्टाचारी निकले'
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “जिस पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध हुए आंदोलन से हुआ हो, वही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। ये देश की ऐसी पार्टी बनी जिसके मुख्यमंत्री, मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। जो खुद को ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते थे और दूसरों को बेईमानी का मेडल देते थे, वो खुद भ्रष्टाचारी निकले। ये दिल्ली के भरोसे के साथ बहुत बड़ा धोखा था।”
Advertisement
‘ये विश्वास हम सभी पर कर्ज है’
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है और मैं दिल्ली वासियों को फिर से एक बार विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार, ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। जिसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार, दिल्ली का डबल और तेजी से विकास करके चुकाएगी।