फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग मामले में आरोपी को पांच दिन पुलिस रिमांड, कोर्ट ने दिए मेडिकल जांच के आदेश

Farooq Abdullah Firing Case: नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश के आरोपी कमल सिंह को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
farooq abdullah attacked
farooq abdullah attacked | Image: ANI

Farooq Abdullah firing case: नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने के आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तारी के बाद गुरूवार को अदालत में पेश किया गया, कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही, निर्देश दिया कि अगले 24 घंटों के भीतर आरोपी की मेडिकल जांच कराई जाए।

पांच दिन की रिमांड का विरोध

हालांकि आरोपी के वकील अरविंद सिंह ने पुलिस रिमांड के आदेश का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में हथियार पहले ही बरामद किया जा चुका है और जांच लगभग पूरी होने वाली है, क्योंकि चश्मदीदों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। 

वकील ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “जज ने पुलिस को पांच दिन की रिमांड दी, लेकिन हमने इसका विरोध किया। क्योंकि चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। फिर भी, जज ने पांच दिन की रिमांड मंजूर कर ली और आदेश दिया कि 24 घंटे बाद मेडिकल जांच कराई जाए।”

फारूक अब्दुल्ला ने कहा- आरोपी को नहीं जानते

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह आरोपी को नहीं जानते और उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके बीच कोई संबंध है। नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख ने कहा, ‘मैं आरोपी को नहीं जानता, मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेरा उससे क्या संबंध है। अब जांच चल रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने मुझसे कहा है कि हम इस मामले की तह तक जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा।’

Advertisement

लोडेड पिस्टल से गोली मारने की कोशिश 

बताया जा रहा है, आरोपी ने ग्रेटर कैलाश इलाके के रॉयल पार्क में आयोजित एक शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला को लोडेड पिस्टल से गोली मारने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा में तैनात नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

बताया जा रहा है, घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्टल बरामद कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड