अपडेटेड 16 June 2024 at 22:13 IST

'युगों-युगांतर में ऐसा दुर्लभ मूर्ख पैदा होता है', EVM घमासान के बीच अजय आलोक का राहुल गांधी पर तंज

EVM विवाद के बीच बीजेपी नेता अजय आलोक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि युगों-युगांतर में ऐसा दुर्लभ मूर्ख पैदा होता है।

Follow : Google News Icon  

देश में चुनाव खत्म होने के कई दिनों बाद EVM को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। एक बार फिर से कांग्रेस ने एक बार फिर से ईवीएम को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय आलोक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है।

ईवीएम को लेकर बीजेपी नेता अजय आलोक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "ये और कुछ नहीं है। अपने आप को अगले पांच साल तक जिंदा रखने का मुद्दा खोजना है। राहुल गांधी राजनीति में क्रैश कर चुके हैं, जांच उनकी की जाना चाहिए, असल में ब्लैक बॉक्स वो ही हैं।"

युगों-युगांतर में ऐसा दुर्लभ मूर्ख पैदा होता है- राहुल गांधी

अजय आलोक ने कहा, "केरल में जाते हैं तो कहते हैं अगर संविधान खत्म हो जाएगा तो आप डोसा कैसे खाएंगे। राहुल गांधी अपने आप में ब्लैक बॉक्स हैं। युगों-युगांतर में ऐसा दुर्लभ मूर्ख पैदा होता है। समझा उसको सकते हैं, जिसके पास दिमाग हो। राहुल गांधी जैसे प्राणी और घमंडियों जैसे प्राणियों को आप नहीं समझा सकते। दीवार पर सिर फोड़ने का कोई फायदा नहीं है।"

'स्पीकर भी हमारा और डिप्टी स्पीकर भी हमारा'

लोकसभी स्पीकर के पद पर हो रही सियासत को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि संजय राउत चांद पर रहना छोड़ दें, धरती पर आ जाएं। जो होना नहीं, उसके बारे में फालतू बकवास कर समय क्यों खराब करना है? लगता है चंद्रबाबू नायडू ने कान में आकर बोला है संजय राउत के। एनडीए के सारे घटकदल एक सुर में बंधे हुए हैं, एक माला की तरह पिरोये हुए हैं। स्पीकर भी हमारा ही बनेगा, डिप्टी स्पीकर भी हमारा ही बनेगा।

Advertisement

दिल्ली में जल संकट पर क्या बोले अजय आलोक?

दिल्ली में पानी का संकट छाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर इसपर जमकर सियासत भी हो रही है। इसे लेकर अजय आलोक ने कहा कि अभी तक टैंकर माफियों पर कार्रवाई के लिए दिल्ली सरकार ने आदेश क्यों नहीं पारित किया? आम अचारक पार्टी वालों ने दिल्ली में पानी बेचने का धंधा चलाया हुआ है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भोपाल पहुंचे शिवराज, बोले- 'PM के लक्ष्य पर करने में नहीं छोड़ेंगे कसर'

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 16 June 2024 at 22:13 IST