'भारत की लोकतांत्रिक गरिमा को चोट मत पहुंचाइए, हार की बौखलालट दिखाई दे रही...' राहुल गांधी के बयान पर धर्मेंद्र प्रधान का वार

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने एक बार फिर विदेश की धरती से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dharmendra Pradhan attack on Rahul Gandhi
Dharmendra Pradhan attack on Rahul Gandhi | Image: PTI

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश की धरती से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी राहुल गांधी विदेश में होते हैं, वह भारत और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति अपनी नफरती सोच साझा करने से नहीं चूकते हैं।

दरअसल, दशकों तक सत्ता पर राज करने वाले 'राजशाही' परिवार के 'युवराज' को भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं की वैश्विक स्तर पर मिल रही पहचान से चिढ़ है। यही वजह है कि वह देश और देशवासियों को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

लगातार मिल रही हार से बौखलाहट में राहुल गांधी- धर्मेंद्र प्रधान

देश ही नहीं अपितु विश्व भी हमारे महान लोकतांत्रिक मूल्यों और उसकी विश्वसनीयता में यकीन रखता है। मगर, लगातार मिल रही पराजय की बौखलाहट राहुल गांधी के चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही है। मेरा राहुल गांधी से निवेदन है कि चुनावी हार-जीत के मानक पर भारत की लोकतांत्रिक गरिमा को चोट मत पहुंचाइए।

Advertisement

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी दो दिवसीय विदेश दौरे पर हैं और उनके बयान पर भारत में घमासान मचा हुआ है। राहुल ने गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वयस्कों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। चुनाव आयोग ने शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए। शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच 65 लाख वोटर्स ने वोटिंग की। ऐसा होना फिजीकली संभव नहीं है। एक मतदाता को वोट डालने में करीब 3 मिनट लगते हैं। आप कैलकुलेट करें तो इस हिसाब से सुबह 2 बजे तक मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जब हमने चुनाव अधिकारियों से पूछा कि क्या वोटिंग की वीडियोग्राफी हो रही है। उन्होंने न सिर्फ इनकार किया। साथ ही कानून भी बदल दिया कि अब आप वोटिंग की वीडियोग्राफी नहीं मांग सकते।

Advertisement

राहुल ने कहा कि ये साफ था कि चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता से समझौता किया। सिस्टम में बहुत बड़ी गड़बड़ी है, जो साफ दिख रहा है। हमने खुलकर यह बात कही और मैंने भी कई बार यह बात दोहराई है।

इसे भी पढ़ें: विदेशी धरती से राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र पर उठाए सवाल तो आदित्य ठाकरे का मिला साथ, कहा- 100 % सही, चुनाव आयोग BJP के...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड