DK Shivakumar Net Worth: देश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार डीके शिवकुमार कितनी संपत्ति के मालिक हैं? जो बनेंगे कर्नाटक के नए CM
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार अक्सर अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 2023 चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति 5 साल में 840 करोड़ से लगातार बढ़कर 1413 करोड़ हो गई। जानें कौन है देश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार डीके शिवकुमार? पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

DK Shivakumar Net Worth: डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधायकों की बैठक में सिद्धारमैया ने उनके नाम का ऐलान किया। उन्होंने सभी विधायकों से डीके शिवकुमार का साथ देने की अपील भी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार भारत के सबसे धनी राजनेताओं में शामिल हैं। 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने अपने दाखिल हलफनामे में कुल 1,413.78 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। यह आंकड़ा 2018 के चुनावी हलफनामे में घोषित 840.08 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा था।
DK शिवकुमार की नेट वर्थ कितनी?
ADR और MyNeta के आंकड़ों के मुताबिक, शिवकुमार और उनके परिवार की संयुक्त संपत्ति में 273.42 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 1,140.36 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल है। शिवकुमार की व्यक्तिगत अचल संपत्ति की बात की जाए तो करीब 972 करोड़ रुपये है। हलफनामे में 503 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारियां (liabilities) भी दर्ज हैं।
डीके शिवकुमार के पास क्या-क्या है?
एक रजिस्टर्ड टोयोटा क्वालिस कार
सोने-चांदी के आभूषण
रोलेक्स और हब्लोट जैसी लग्जरी घड़ियां लिस्ट में शामिल है।
कौन है DK शिवकुमार, जानें राजनीतिक सफर
डीके शिवकुमार कनकपुरा से कई बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1989 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। शिवकुमार ऊर्जा, शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष भी हैं।
Advertisement
2023 के हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ 19 आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें कुछ पुराने मामले भी शामिल हैं। डीके शिवकुमार जैसे नेता भारत की राजनीति में धन और सत्ता के मेल का उदाहरण माने जाते हैं। हालांकि, सभी आंकड़े स्व-घोषित हलफनामों पर आधारित हैं और कानूनी रूप से पारदर्शी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। कर्नाटक की राजनीति में शिवकुमार की भूमिका और उनकी बढ़ती संपत्ति दोनों ही सुर्खियों में बनी रहती है।