अपडेटेड 16 August 2023 at 15:07 IST

हिन्दुत्व वाले बयान पर दिग्विजय की सफाई, कहा- मैं हिंदू था, हिंदू रहूंगा, शिवराज ने किया पलटवार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'मैं बीजेपी से ज्यादा अच्छा हिंदू हूं। वहीं, सीएम शिवराज ने निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को हिंदुत्व, देश और समाज से लेना-देना नहीं है।

Follow : Google News Icon  
Digvijaya Singh (फाइल फोटो)
Digvijaya Singh (फाइल फोटो) | Image: self

हिन्दू राष्ट्र और हिन्दुत्व पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। विरोध बढ़ने पर अब दिग्विजय सिंह की सफाई सामने आई है। उन्होंने कहा था कि सॉफ्ट या हार्ड हिन्दुत्व जैसा कुछ नहीं होता। हिंदुत्व शब्द का हिंदू या सनातन धर्म से कोई लेना देना नहीं है। हिन्दू राष्ट्र पर उन्होंने कहा था कि अगर संविधान की शपथ लेकर काम करने वाले अगर हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं तो पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए। ॉ

खबर में आगे पढ़ें...

  • दिग्विजय सिंह ने दी सफाई
  • 'मैं हिंदू था, हिंदू हूं और हिंदू रहूंगा'
  • 'हिंदू धर्म कभी खतरे में नहीं रहा'

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया था। अब दिग्विजय सिंह की सफाई सामने आई है। उन्होंने कहा कि 'मैं बीजेपी से ज्यादा अच्छा हिंदू हूं। मैं हिंदू था, हिंदू हूं और हिंदू रहूंगा। बीजेपी के नेताओं से अच्छी तरीके से धर्म का पालन करता हूं। भारत हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई हर धर्म के लोगों का है।' बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी बस हिंदू की बात करती है, इन्हें हिंदुओं से कोई लेना देना नहीं। 

'हिंदू धर्म कभी खतरे में नहीं रहा'

दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के हिन्दू वाले बयान पर भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि 'कमलनाथ का हिन्दू वाला बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। हमारा भरोसा संविधान में था और हमेशा रहेगा। देश में हिन्दू बहुसंख्यक है, तो कहा जाएगा की हिंदुओं का बहुमत है। हिंदू धर्म कभी खतरे में नहीं रह सकता। 550 साल मुस्लिम शासन में भी कभी हिंदू धर्म खतरे में नहीं रहा।' 

Advertisement

'दिग्विजय को किसी से लेना-देना नहीं'

दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को हिंदुत्व, देश और समाज से लेना-देना नहीं है। वोटों की फसल काटने के लिए इन्हें जो ठीक लगता है वो कहते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को किसी से लेना देना नहीं।' 

'कांग्रेस भारत को तोड़ने वालों के साथ'

दिग्विजय सिंह के हिन्दू राष्ट्र के बयान पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 'हमारा देश सनातनी है। भारत इसलिए महान है क्योंकि हिंदू है, हिंदुत्व है। कांग्रेसी भारत को तोड़ने का काम करते हैं। देश कभी इन्हें माफ नहीं करेगा। कांग्रेस भारत को तोड़ने वालों के साथ है।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर दारोगा हत्याकांड के बाद बिहार में सियासी उबाल, सम्राट चौधरी बोल- 'ये है जंगलराज पार्ट-2'

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 August 2023 at 15:07 IST