Delimitation Bill Updates: परिसीमन और संविधान संशोधन बिल को लेकर BJP की तैयारी तेज, लोकसभा सांसदों को जारी हुआ व्हिप

संसद के विशेष सत्र में संभावित परिसीमन बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया है। सरकार इसे महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी से जोड़कर देख रही है, जबकि विपक्षी दलों ने इसके प्रावधानों और संभावित प्रभावों पर सवाल उठाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delimitation Bill Updates: परिसीमन और संविधान संशोधन बिल को लेकर BJP की तैयारी तेज, लोकसभा सांसदों को जारी हुआ व्हिप
Delimitation Bill Updates: परिसीमन और संविधान संशोधन बिल को लेकर BJP की तैयारी तेज, लोकसभा सांसदों को जारी हुआ व्हिप | Image: X

देश की राजनीति में परिसीमन विधेयक को लेकर घमासान तेज हो गया है। केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े विधेयकों को पेश करने की तैयारी में है। इस कदम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है।  

प्रस्तावित विधेयकों में क्या है खास

केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है।   

सीटों का विस्तार- लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या को 550 से बढ़ाकर 850 और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है।

महिला आरक्षण- परिसीमन के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

Advertisement

राज्यों का प्रतिनिधित्व- वर्ष 2051 तक राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के आनुपातिक वितरण को सुरक्षित रखने का प्रावधान रखा गया है।

राहुल गांधी की अपील और INDIA ब्लॉक में मतभेद  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा सीटें 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कदम लोकतंत्र को कमजोर कर सकता है और चुनाव क्षेत्रों के नक्शे को प्रभावित कर सकता है। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित INDIA ब्लॉक के नेताओं ने चेन्नई में DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात कर विधेयकों के विरोध पर चर्चा की। हालांकि, बैठक के बाद DMK ने कहा कि वह अपने रुख पर कायम है और विधेयक का समर्थन करेगी। इससे गठबंधन के भीतर मतभेद उभर आए हैं, क्योंकि कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस विरोध में हैं, जबकि DMK, BRS और NCP (SP) ने शर्तों या सुरक्षा प्रावधानों के आधार पर समर्थन का रुख दिखाया है।  

Advertisement

30 नवंबर से 3 दिसंबर तक BJP का व्हिप   

संसद में संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए BJP ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने और पक्ष में मतदान करने का तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है। संविधान संशोधन के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत और कम से कम आधे राज्यों के विधानमंडलों के अनुसमर्थन की आवश्यकता होती है।  

PM मोदी की बैठक और विपक्ष की रणनीति   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर BJP संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ बैठक की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। दूसरी ओर, INDIA ब्लॉक के दोनों सदनों के फ्लोर लीडर्स ने सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 9:45 बजे संसद भवन में मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधेयकों के खिलाफ संयुक्त रणनीति और सदन के भीतर की कार्रवाई पर अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी।  

ये भी पढ़ें - दिल्ली में आज रात BJP का 'डिनर प्रोग्राम'... 6 जगहों पर जुटेंगे सांसद, परिसीमन बिल पर होगा महामंथन

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड