'केजरीवाल औरतों को पिटवाते हैं,CM हाउस में क्या होता है जल्द..',स्वाति मालीवाल मामले में BJP का हमला

AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Swati Maliwal Assault Allegation
स्वाति मालीवाल के साथ मारपिटाई का मामला | Image: PTI/ANI

नेशनल कैपिटल दिल्ली से एक चौंका देने वाली जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चीफ स्वाति मालीवाल ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर निजी सचिव विभव कुमार पर मार पिटाई का आरोप लगाया है। इसपर भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल को लगातार घेर रही है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, “आज सुबह केजरीवाल के घर में स्वाति को पुलिस क्यों बुलानी पड़ी? क्या केजरीवाल के पीए बिभव ने स्वाति मालीवाल की पिटाई की? क्या मुख्यमंत्री का कार्यालय कोई स्पष्टीकरण देगा? ईश्वर करें मुख्यमंत्री के घर में महिला राज्यसभा सांसद की पिटाई की खबर झूठी हो।”

किस ओर है अमिल मालवीया का इशारा?

वहीं अमित मालवीय ने भी मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी की ओर इशारा करते हुए कहा, "AAP की राज्यसभा सांसद और पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल का आरोप है कि दिल्ली सीएम के पीए ने उनके साथ मारपीट की। दिल्ली सीएम के घर से फोन किया गया। याद रखें, स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चुप्पी बनाए रखी थी। दरअसल वह उस समय भारत में भी नहीं थीं और काफी समय तक वापस नहीं लौटीं।"

BJP नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सीएम के ऊपर जोरदार हमला करते हुए कहा, "केजरीवाल के घर से खबर आ रही है कि स्वाति मालीवाल, जो राज्यसभा सांसद हैं, अरविंद केजरीवाल ने अपने पीए विभव से कहकर पिटवाया। स्वाति मालीवाल ने पुलिस को फोन करके जानकारी दी। फिर जब पुलिस वहां पहुंचती है तो वो कहती हैं कि मैं लिखित शिकायत बाद में दूंगी। ये मार पिटाई क्यों करवाई गई? CM हाउस में महिलाओं के साथ क्या-क्या किया जाता है इसका अब खुलासा होगा।" 

Advertisement

पहले MLA फिर सेक्रेटरी और अब महिला...: BJP

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं और औरतों को पिटवाते भी हैं। जैसे अपने चीफ सेक्रेटरी को पिटवाया था, जैसे अपने विधायक को पिटवाया था। अब स्वाति मालीवाल एक औरत, जो वीमन कमीशन की चेयरमेन रही हों, जो औरतों की वकालत करती हों, आज उनको अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए पुलिस को फोन करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Big BREAKING: स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल के करीबी विभव पर लगाया मारपीट का आरोप, PCR को किया फोन

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड