दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर BJP को घेरा, बोले- तीन सवालों का जवाब...

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भारतीय जनता पार्टी से तीन सवालों के जवाब मांगें हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Finance Minister Saurabh Bharadwaj
दिल्ली के वित्त मंत्री सौरभ भारद्वाज | Image: ANI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डोनेशन को लेकर भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जवाब दें।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "बड़े-बड़े नेता औकर मंत्री इसपर चुप हैं। अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी मनोज तिवारी... सब चुप हैं। सबके मुंह में दही जम गई है कि ये बात कैसे खुल गई। एक्साइज मामले के प्रमुख आरोपी से 55 करोड़ का चंदा आरोपी बनने के बाद मिली। ईडी और केंद्र सरकार ने खुद कहा है कि PMLA के आरोपी हैं। यानि कि इन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग की है।"

उन्होंने कहा कि शरद चंद्र रेड्डी ने 100 करोड़ रुपए आम आदमी पार्टी को दी है, बीजेपी ने उसी आदमी से 55 करोड़ का चंदा ले लिया और अब भाजपा इसपर चुप है। आपलोग तो नैतिकता के पहाड़ पर चढ़कर अरविंद केजरीवाल को गालियां दे रहे थे। तो फिर अब आप चुप क्यों हैं?

आप ने बीजेपी से मांगे 3 सवालों के जवाब

आप नेता भारद्वाज ने कहा, "भाजपा से हमारे केवल 3 सवाल हैं। पीसी करें और तीन सवालों का जवाब दें, पहला कि भाजपा मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी शरद चंद्र रेड्डी को कैसे जानती है? कौन सा नेता कब और कहां इनसे मिला? दूसरा सवाल ये है कि आखिर इन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी से पैसे लिए क्यों? और तीसरा सवाल ये है कि वो आए, आपसे मिले, बॉन्ड डाले और आपने चोरी छुपे ले लिए... लेकिन जब आप रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, तो आपने अबतक ईडी, सीबीआई और जनता से ये बात क्यों छिपाई?"

Advertisement

CM केजरीवाल ने जारी किया पहला सरकारी आदेश

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल छह दिनों के लिए ED हिरासत में हैं। अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत से दिल्ली सरकार से जुड़ा अपना पहला आदेश जारी किया। अरविंद केजरीवाल ने रविवार 24 मार्च की सुबह एक नोट के माध्यम से दिल्ली सरकार के जल विभाग से संबंधित एक आदेश जारी किया। खुले खत में उन्होंने दिल्ली वालों की पानी की समस्या को अड्रेस किया। लिखा- मुझे पता चला है कि दिल्ली में सीवर और पानी की काफी समस्याएं हो रही हैं। आगे लिखा है चूंकि मैं जेल में हूं लेकिन दिल्ली वालों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए...जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम हो।

अंत  में दावा किया है कि उन्होंने अफसरों को इस समस्या का समाधान करने का आदेश दे दिया है। उप राज्यपाल के सहयोग की भी बात मेंशन है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: राकेश कुमार भदौरिया और वाराप्रसाद राव BJP में हुए शामिल, वायुसेना के प्रमुख रह चुके हैं भदौरिया

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड