अपडेटेड 22 December 2024 at 17:09 IST

Delhi News: LG वीके सक्सेना ने खोली AAP सरकार की पोल! हालात देख CM आतिशी भी रंगपुरी दौड़ पड़ीं..ये है मामला

Delhi News: दिल्ली की CM आतिशी रंगपुर पहाड़ी इलाके में जा रही हैं। वो इसलिए कि LG वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री से रंगपुरी जाने का आग्रह अपने पोस्ट में किया है।

Follow : Google News Icon  
delhi lg vk saxena and cm atishi
delhi lg vk saxena and cm atishi | Image: x/facebook

Delhi LG VK Saxena- CM Atishi: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी सरकार की पोल खोल दी है। वीके सक्सेना ने दक्षिण दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा का दौरा किया है। जमीनी हकीकत देखने के बाद उपराज्यपाल ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। एलजी के इस पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री आतिशी भी अब दौड़ पड़ी हैं।

उपराज्यपाल ने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें कुछ तस्वीरें हैं, जो रंगपुरी पहाड़ी और कापसहेड़ा की बदहाली को दिखा रही हैं। फिलहाल बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आतिशी रंगपुर पहाड़ी जा रही हैं। वो इसलिए कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री से रंगपुरी जाने का आग्रह अपने पोस्ट में किया है। मुख्यमंत्री आतिशी के साथ तमाम अधिकारी भी हैं।

LG वीके सक्सेना ने दिखाए दिल्ली के हालात

मामला ये है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछले दिन रंगपुर पहाड़ी और कापसहेड़ा का दौरा किया था। यहां लोगों ने उपराज्यपाल से कई शिकायतें कीं। उपराज्यपाल ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'गलियों और रास्तों पर जमा बदबूदार पानी बरसात का नहीं है, उफनते सीवरों का है। अपनी समस्याओं और हृदय विदारक कष्टों को बयां करती महिलाएं दिल्ली की हैं, किसी और प्रदेश या देश की नहीं। राजधानी में लाखों लोगों की बेबसी और दयनीय जीवन को कल फिर से देखना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला रहा। बुराड़ी, किराड़ी, कलंदर कॉलोनी, संगम विहार, मुंडका और गोकुलपुरी जैसे अनेक इलाकों में भी पहले यही हालात दिखे थे।'

उपराज्यपाल ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि 'स्थानीय निवासियों के लगातार अनुरोध के बाद दक्षिण दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा का, क्षेत्रीय सांसद  रामवीर बिधूड़ी के साथ दौरा किया। इन क्षेत्रों में भी अन्य इलाकों की तरह बुनियादी नागरिक सुविधाओं और सेवाओं का घोर अभाव है। नालियों की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे संकरी गलियां लगातार गाद और गंदे पानी से भरी रहती है। सड़कों का नामोनिशान नहीं है। बिजली की आपूर्ति बेहद अनिश्चित है। पीने के पानी की भारी कमी है, जिससे महिलाएं 7-8 दिन में एक बार आने वाले टैंकर से पानी बाल्टियों में ढोने को मजबूर हैं।'

Advertisement

उपराज्यपाल ने CM से किया इलाकों में जाने का अनुरोध

LG वीके सक्सेना के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति, अनियमित जल वितरण, रास्तों पर कचरे के ढेर की समस्या और साफ-सफाई की पूरी तरह से कमी को लेकर अपनी समस्याएं बताई। बड़ी संख्या में निवासियों ने रोजना 8-10 घंटे तक बिजली कटौती की शिकायत की और दिल्ली सरकार के फ्री बिजली देने के दावों के विपरीत भारी भरकम बिजली बिल दिखाए। उपराज्यपाल ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सफाई अभियान कल से शुरू होगा और वो खुद इन प्रयासों की प्रगति की निगरानी करेंगे। एलजी ने अपने पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के संबंधित मंत्रियों से अनुरोध किया कि वो इन क्षेत्रों का दौरा करें।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गेमचेंजर होगा बीजेपी का संकल्पपत्र! केजरीवाल के खिलाफ बड़ी तैयारी

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 22 December 2024 at 15:39 IST