Delhi Elections: 'झूठ बोलने में नहीं हिचकता... झाड़ू वाला ही दारू वाला है', चुनाव का ऐलान होते केजरीवाल पर BJP का हमला
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। मनोज तिवारी ने कहा कि झूठ बोलने में नहीं हिचकता, मन का ये काला है।
- भारत
- 2 min read

Delhi Elections: दिल्ली में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गए हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। मनोज तिवारी ने कहा कि झूठ बोलने में नहीं हिचकता, मन का ये काला है..., झाड़ू वाला ही दारू वाला है।
मनोज तिवारी ने कहा कि 5 फरवरी को झूठ और लूट वाली पार्टी जो दिल्ली वालों के लिए आपदा बन गई, वो जाएगी और भाजपा की सरकार आएगी। दिल्ली की गलियों से लोग मुझे गाने भेज रहे हैं- झाड़ू वाला ही दारू वाला है। एक गाना हमने भी दिया है, बहाने नहीं बदलाव चाहिए, दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। झूठ बोलने में नहीं हिचकता, मन का ये काला है, झाड़ू वाला ही दारू वाला है।
आम आदमी पार्टी से जनता का भरोसा टूटा- मनोज तिवारी
बीजेपी सांसद ने कहा कि ईवीएम पर वो दोष लगाता है, जिसका जनाधार खत्म हो जाता है। जो जनादेश होता है, हम पहले घंटे में स्वीकार करते हैं। मोदी की गारंटी है, जब बीजेपी आएगी, कल्याणकारी योजनाएं तो रहेंगी ही, जो कागज पर हैं, उनको भी जमीन पर लाएंगे। दिल्ली की जनता का आम आदमी पार्टी से भरोसा टूट गया, कांग्रसे से पहले ही टूट चुका था। बीजेपी पर जनता को भरोसा है, भरोसा पूरा होगा।
Advertisement
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 को नतीजे
देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी बिगुल बज गया है। 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को मतगणना। मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।
Advertisement
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे।