Delhi: विधानसभा में चावल घोटाले के आरोप पर जमकर हंगामा, स्पीकर ने AAP के 8 विधायकों को सदन से बाहर करवाया, मंत्री ने लगाया चावल फेंकने का आरोप

मंगलवार, 11 अगस्त का दिन दिल्ली विधानसभा में उस समय गहमागहमी देखने को मिला, जब स्पीकर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के 8 विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया। उन्होंने कथित चावल घोटाले का मुद्दा उठाया और उस पर चर्चा की मांग की थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Assembly Speaker marshalled out 8 AAP MLAs alleged rice scam
आम आदमी पार्टी (AAP) के 8 विधायकों को सदन से बाहर | Image: ANI

दिल्ली सरकार पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने करीब 22,000 करोड़ रुपये का कथित चावल घोटाले का आरोप लगाया, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 'आप' के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच मंगलवार, 11 अगस्त को आप के नेताओं ने दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा किया।

आम आदमी पार्टी (AAP)  द्वारा दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा और कथित चावल घोटाले का मुद्दा उठाया और उस पर चर्चा की मांग की तो स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने AAP के 8 विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया। स्पीकर ने विपक्ष के व्यवहार को 'अनुचित' बताया और कहा कि सदन में ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने खिलाफ नारेबाजी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने स्पीकर से मंत्री मनजिंदर को बर्खास्त करो-करो नारेबाजी की।

स्पीकर ने विपक्ष के व्यवहार को 'अनुचित' बताया और कहा कि सदन में ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है, जिसके बाद स्पीकर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के 8 विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया।

Advertisement

मनजिंदर सिंह ने आरोपों को किया खारिज

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि विधायकों में से एक (कुलदीप कुमार) ने सदस्यों और अधिकारियों पर चावल फेंके, जिसे उन्होंने सदन का अपमान बताया। इस बीच आप ने नेताओं ने दिल्ली सरकार कई गंभीर आरोप लगाए।

AAP का  22,000 करोड़ चावल घोटाले का आरोप

वहीं, आप ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा 'FCI के चावल को बीजेपी ने ओपन मार्केट में बेच दिया। लगभग 22,000 करोड़ का घोटाला करने की कोशिश में थी बीजेपी।' एक अन्य पोस्ट में AAP ने लिखा 'गरीब का चावल कहाँ गया, BJP के दफ्तर में? बीजेपी ने गरीबों का चावल ओपन मार्केट में दोगुने दाम में बेच दिया।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: Jharkhand Student Protest: रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान जमकर हंगामा; पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया, VIDEO
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड