दिल्ली चुनाव से पहले यमुना पर संग्राम! CM सैनी ने पिया पानी तो 'आप' ने मचाया नया बवाल, BJP ने केजरीवाल को घेरा

AAP के आरोपों पर पलटवार करते हुए हुए हरियाणा बीजेपी ने सीएम सैनी का नया वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्हें यमुना का पानी पीते हुए दिखाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yamuna Water Controversy
दिल्ली चुनाव से पहले यमुना पर संग्राम | Image: ANI/PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) से पहले यमुना के पानी को लेकर सियासत जारी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। BJP और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। AAP के आरोपों को झूठा साबित करने के लिए हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने पल्ला गांव में यमुना नदी से पानी पीया। मगर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आरोप लगाया कि सैनी ने पानी पीने का ढोंग किया है। केजरीवाल के आरोपों पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है।

दिल्ली सीएम आतिशी ने हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी को उनके साथ पल्ला घाट चलकर यमुना का पानी पीने का चैलेंज दिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस चैलेंज को पूरा तो किया मगर वो पल्ला घाट अकेले गए थे। उन्होंने वहां जाकर यमुना नदी के पानी से कुल्ला किया और कुछ घूंट पिए भी, जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं,केजरीवाल ने भी अपने X हैंडल पर सीएम सैनी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह दिखाया है कि सीएम सैनी ने मुंह में यमुना का पानी लिया और उस वापस यमुना में ही थूक दिया। अब  AAP के आरोपों पर हरियाणा बीजेपी ने पलटवार किया है।

केजरीवाल हरियाणा के कपूत हैं-BJP

बीजेपी हरियाणा की ओर से वीडिया जारी किया गया है। जिसमें सीएम सैनी को पल्ला गांव में यमुना से पानी पीते दिखाया गया है। वीडियो शेयर कर पोस्ट में लिखा है- झूठ और फरेब का चश्मा उतारो और दोबारा वीडियो देखो केजरीवाल और अगर हिम्मत है तो दिल्ली की तरफ का यमुना का पानी पीकर दिखाओ। राजनीतिक जगत के अब तक के सबसे नीच बयानों का कीर्तिमान कपटी केजरीवाल स्थापित कर रहा है। केजरीवाल जी आप तो खुद हरियाणा के कपूत हो और आप जानते हो कि हरियाणा के लोग तो पशु-पक्षियों तक को पानी पिलाकर पुण्य के भागी बनते हैं।

बीजेपी का केजरीवाल पर गंभीर आरोप

केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पोस्ट में आगे लिखा है-दिल्ली में हरियाणा के लाखों परिवार जाकर बसे हुए हैं,अब आपके जैसा कोई विक्षिप्त व्यक्ति ही इस तरह की नीच बयानबाजी कर सकता है। हम तो यमुना को माता भी मानते हैं,उनका जल भी पीते हैं। पर आपके जैसे लोग जो हर सच पर थूकने के आदी हैं,उनको सिर्फ वही दिखाई देता है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने सही लिखा है कि "जिसकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देख ही तिन तैसी।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें:चुनाव से पहले जनता को...,नकदी-शराब बरामद होने पर बिधूड़ी का AAP पर तंज

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड