'बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को वोट...', पूर्वांचलियों के अपमान को लेकर केजरीवाल पर बरसे गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब ये पार्टी भ्रष्ट व्यक्तियों का अड्डा बन गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh on Arvind Kejriwal
Giriraj Singh on Arvind Kejriwal | Image: PTI

दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की सर्दी हो रही है। मगर यहां की हवाओं में चुनावी सरगर्मी चरम है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही  राष्ट्रीय राजधानी में सियासी हलचल तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। BJP की ओर से लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस कड़ी अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर वोट बैंक की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल के कई पुराने वीडियो जारी किए हैं जिनमें वो कथित रूप से यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में  केजरीवाल को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बिहार से एक आदमी 500 रुपये का टिकट लेता है, दिल्ली में आता है और अस्पताल में पांच लाख रुपये का ऑपरेशन फ्री में करवाकर चला जाता है। अब AAP के मुखिया पर BJP पूर्वांचलियों का अपमान करने का आरोप लगा रही है।

अरविंद केजरीवाल पर बरसे गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब ये पार्टी भ्रष्ट व्यक्तियों का अड्डा बन गई है। अरविंद केजरीवाल कथित तौर पर बिहारियों और पूर्वांचलियों का अपमान करते हुए अपनी पत्नी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार सच्चाई सामने आ जाएगी। उनका लक्ष्य बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को वोट बैंक में बदलना है ताकि चुनाव जीत सकें।

केजरीवाल पूर्वांचलियों पर बोलेंगे, रोहिंग्या पर नहीं-रविशंकर 

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी अरविंद केजरीवाल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनका यह बयान बहुत शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने जब कोरोना आया था तब सारे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को आनंद विहार स्टेशन भेजा था... आप(अरविंद केजरीवाल) बिहार और पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताएंगे लेकिन रोहिंग्या के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।

Advertisement

बयान से होगा बहुत भारी नुकसान- अशोक चौधरी 

वहीं, केजरीवाल के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल बार-बार पूर्वांचलियों को अपमानित करने का काम करते हैं। यह कोई नई बात नहीं है। पहले भी दिल्ली के कई नेताओं ने इस तरह का बयान दिया है जबकि पूरी दिल्ली बिहार के लोगों के साथ तालमेल से चलती है। उनके इस बयान का उन्हें बहुत भारी नुकसान होगा।"

केजरीवाल के बयान पर BJP का प्रोटेस्ट

इधर राजधानी दिल्ली में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचलियों के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर बीजेपी ने प्रोटेस्ट किया। दिल्ली बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीजेपी ने मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार से मतदाताओं के 'फर्जी' पंजीकरण के दावे के संबंध में अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल को...' फेक वोटर रजिस्ट्रेशन को लेकर बीजेपी का आप मुखिया के घर पर प्रदर्शन
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड