अपडेटेड 6 February 2024 at 13:29 IST
'AAP ने हर विभाग में घोटाला किया, दिल्ली की जनता को ठगा', आतिशी पर मनोज तिवारी का पलटवार
Delhi Politics: दिल्ली में AAP नेता आतिशी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर बिना सबूत के कार्रवाई करने का आरोप लगाया तो भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है।
- भारत
- 2 min read

Delhi News: दिल्ली शराब घोटाला के बाद दिल्ली जल बोर्ड घोटाला को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेता केंद्रीय जांच एजेंसी ED और CBI के रडार पर हैं। वहीं आप लगातार भारतीय जनता पार्टी के ऊपर विपक्ष को दबाने का आरोप लगा रही है। इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप के ऊपर पलटवार किया है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "हम तो हैरान हैं। हम देख रहे हैं कि कोई ऐसा विभाग नहीं है जहां, आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार ना किया हो। पार्टी के नेताओं में भ्रष्टाचार करने की होर लगी हुई है कि तू इतना करेगा तो मैं इतना करूंगा। तू चार भ्रष्टाचार करेगा तो मैं 6 करूंगा। तू मंत्री होकर करेगा तो मैं मुख्यमंत्री होकर करूंगा। इन सभी चीजों को लेकर दिल्ली के लोग ठगे हुए महसू कर रहे हैं। डेढ़ दो साल से दो-दो मंत्री जेल में हैं। कोर्ट इन्हें बेल नहीं दे रही है। आप के अधिकांश नेता अपराधी के श्रेणी में खड़े हो गए।"
सबूत नहीं है तो जांच में सहयोग क्यों नहीं करते?: मनोज तिवारी
दिल्ली की शिक्षामंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आप नेताओं पर बिना सबूत के कार्रवाई करने, उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। इसे लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि आतिशी कह रही हैं कि ये निर्दोष हैं। आप कौन हैं? आरोप है तो जांच में सहयोग करो। समन का सम्मान नहीं करते हैं। आप को सारे तो नहीं लेकिन अधिकांश शीर्ष पर बैठे लोग भ्रष्टाचार के दल दल में फंस गए हैं। इनके साथ सख्ती होनी चाहिए।
आतिशी के आरोपो पर बरसे मनोज तिवारी। उन्होंने कहा कि बिना सबूत के कोई जांच एजेंसी काम नहीं करती है। अगर सबूत नहीं है तो आप समन का सम्मान क्यों नहीं करते? जांच में सहयोग क्यों नहीं करते? आप तय नहीं करेंगे कि सबूत नहीं है। ये तो चोरी भी और सीना जोरी भी। ऐसे लोगों के साथ कड़ाई से पेश आना चाहिए।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 February 2024 at 13:12 IST