'देश संसद से चलेगा सड़क से नहीं, पहले राहुल आए फिर CJP और केजरीवाल, ममता जी ने सोचा मैं क्यों पीछे रहूं...', CJP प्रोटेस्ट पर बोले रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ये अराजकता फैलाने की खुराफात की जा रही है। अराजकता को प्रोत्साहित करने की कोशिश को भारत के लोकतंत्र ने ध्वस्त किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Country will be governed by Parliament not streets  Ravi Shankar Prasad
'देश संसद से चलेगा सड़क से नहीं', CJP प्रोटेस्ट पर बोले रविशंकर प्रसाद | Image: ANI

BJP on CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ये अराजकता फैलाने की खुराफात की जा रही है।

रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं। पहले 3 दिन राहुल गांधी रहे, वो चले गए। फिर आ गए आम आदमी पार्टी के लिए शैडो बॉक्सिंग (shadow boxing) करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)। सुबह से उनका नाटक चल रहा था, बाद में फिर अरविंद केजरीवाल और बाकी लोग आ गए। फिर ममता जी ने सोचा कि हम क्यों पीछे रहें, तो वो भी आ गई।

देश संसद से चलेगा सड़क से नहीं-रवि शंकर प्रसाद

रवि शंकर प्रसाद ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा "आज और पिछले तीन दिनों की घटनाओं के आधार पर दो बातें साफ हो गई हैं। पहली, भारतीय लोकतंत्र ने अराजकता भड़काने की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। दूसरी, देश अब सड़कों से नहीं, बल्कि संसद से चलेगा। "

आगे उन्होंने कहा "कल नतीजे आए: BJP असम और नंदीग्राम में जीती। BJP पुडुचेरी में भी जीती। ये सभी चुनाव तब हुए जब पिछले कई दिनों से दिल्ली में यह सब गड़बड़ चल रही थी। हम विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आपने अपनी चुनावी हार के कारण सड़क पर विरोध प्रदर्शनों को हथियार बना लिया है।"

Advertisement

राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से लेकर ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा 'राहुल गांधी के लोग तीन दिन रहे, फिर आ गए AAP की 'शैडो बॉक्सिंग' करने वाले CJP, आपने देखा होगा कि सुबह से उनका नाटक चल रहा था, बाद में अरविंद केजरीवाल और बाकी लोग आ गए और बाद में ममता बनर्जी, CPI आदि भी आ गए। ये जो हारे हुए हताश लोग हैं, उन्होंने दिल्ली की जनता को पिछले कई दिनों से परेशान कर रखा है।

हिंदुस्तान की जनता ने षड्यंत्र को असफल किया

उन्होंने आगे कहा कि 'हमें हिंदुस्तान की जनता पर गर्व है कि उन्होंने उनके षड्यंत्र को असफल किया है। लोकतंत्र की शालीनता, जनता का विश्वास अराजकता पर विजयी हुआ है। ये बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं।

Advertisement

“अराजकतावादी ताकतें” अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही-संबित पात्रा

इससे पहले शनिवार को ही भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने  विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर सीधा हमला करते हुए कहा "जंतर मंतर की कहानी भारत की कहानी नहीं है। जंतर मंतर पर जो हो रहा है, जो आप टीवी और कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर देख सकते हैं, वह भारत की कहानी नहीं है। भारत शांत है और अच्छे शासन के तहत आगे बढ़ रहा है। हम देख रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजकता फैलाने वाली ताकतें अराजकता फैला रही हैं। लेकिन आज अराजकता फैलाने वाले नाकाम हो गए हैं।"

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के बीच AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, बोले- हालात खराब, उड़ते हुए कॉकरोच को पकड़ना डर का...

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड