'बिट्टू एक बच्चा था जिसे कुछ नहीं आता था', रवनीत सिंह के आतंकी वाले बयान पर भड़की कांग्रेस

रवनीत सिंह बिट्टू के आतंकी वाले बयान पर भड़कते हुए कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि वो बच्चा था जिसे कुछ नहीं आता था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
amrinder singh raja warring
अमरिंदर सिंह राजा | Image: PTI

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी को आतंकी कहने वाले बयान पर कांग्रेस पार्टी भड़क उठी। अमरिंदर सिंह राजा से लेकर राशिद अल्वी तक सभी केंद्रीय राज्य मंत्री के इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि बिट्टू तो एक बच्चा था, जिसे कुछ भी नहीं आता था।

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा ने कहा, उसे शर्म आनी चाहिए, जिसको तीन बार सांसद बनाया। बिट्टू एक बच्चा था। इसको कुछ नहीं आता था। इसके बावजूद राहुल गांधी ने इसको तीन बार सांसद बनाया। आज राहुल गांधी को आतंकवादी कहता है। बिट्टू के कहने से राहुल गांधी आतंकवादी नहीं बनेंगे।

आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी कह रहा: कांग्रेस

उन्होंने कहा कि बिट्टू एहसान फरामोश आदमी है। अपने आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी कह रहा है। राहुल गांधी के बाप ने शहादत दी है, वो व्यक्ति जिसने बाप के कातिलों को भी माफ कर दिया। राहुल गांधी को आतंकवादी बोलकर आपका बीजेपी में कद बढ़ रहा है तो बोलिये, हमें एतराज नहीं है। लेकिन ऐसी राजनीति अच्छी नहीं है, लोग इसको गद्दारी और एहसान फरामाश कहते हैं। बचकाना और बेवकूफी कहते हैं।

इसके दिमाग का इलाज होना चाहिए: अमरिंदर सिंह राजा

उन्होंने आगे कहा कि लोग कह रहे हैं इसके दिमाग का इलाज होना चाहिए, उनके आकाओं को कहना चाहूंगा, अपने इस हारे हुए को मंत्री बनाया है। इस मंदबुद्धि लड़के जरा समझाने का काम करें।

Advertisement

राशिद अल्वी ने भी केंद्रीय मंत्री को घेरा

वहीं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने बीजेपी नेता को घेरते हुए कहा, "इस तरह का बयान एक केंद्रीय मंत्री को नहीं देना चाहिए। उन्हें कांग्रेस से और देश के लोगों से माफी मांग रहे हैं। वे कांग्रेस में थे... उन्हें तब इस बात का एहसास नहीं था?... हम देख रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री कांग्रेस में रहते हुए बड़े-बड़े औदे पर रहते हैं और भाजपा में जाते ही गांधी परिवार और एक समुदाय के खिलाफ बोलकर नफरत फैलाते हैं... वे(रवनीत सिंह बिट्टू) जो बातें कह रहे हैं वो कांग्रेस में रहते हुए क्या उन्हें मालूम नहीं थी?... हमें(कांग्रेस) इस ओर ध्यान देना होगा कि कांग्रेस के अंदर अगर ऐसे कुछ लोग मौजूद हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं।"

इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी तो खुद देश के नंबर वन आतंकी हैं', कांग्रेस पर भड़के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड