कांग्रेस के लिए TMC नेता के बिगड़े बोल, कह डाला 'दलाल', I-N-D-I-A में सीट शेयरिंग पर दिख रहा घमासान

सीट शेयरिंग को लेकर I-N-D-I-A अलायंस में घमासान होता नजर आ रहा है। TMC नेता ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दे दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kunal Ghosh TMC Leader
TMC नेता Kunal Ghosh का कांग्रेस पर विवादित बयान | Image: PTI

I-N-D-I-A Alliance Seat Sharing: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में भारतीय जनता पार्टी को मात देने के लिए विपक्ष ने एकजुट होने के लिए I-N-D-I-A अलायंस गठित किया। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि अलायंस जिस मंजिल पर पहुंचने के इरादे से बनाई गई है वहां तक पहुंचने से पहले ही टूट जाएगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि शुरुआत से ही गठबंधन में विचारों का मतभेद देखने को मिल रहा है। अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई बात नहीं बनी है। वहीं सीट शेयरिंग को लेकर तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) के नेता कुणाल घोष (Kunal Ghosh) ने कुछ ऐसा कह दिया है जो हैरान कर देगा।  

खबर में आगे पढ़ें:

  • कांग्रेस पर टीएमसी नेता का विवादित बयान
  • बंगाल कांग्रेस बीजेपी की दलाल- कुणाल घोष

I-N-D-I-A गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर टीएमसी के नेता कुणाल घोष ने कहा, "सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। हमारी सुप्रीमो ममता बनर्जी अंतिम फैसला लेंगी और सही सामने आने पर वो इसके बारे में जानकारी देंगी।"

बंगाल कांग्रेस को लेकर कुणाल घोष ने कह दिया ऐसा

वहीं बंगाल कांग्रेस पर भड़कते हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, "आप देखेंगे कि दिल्ली कांग्रेस और बंगाल कांग्रेस के रुख में स्पष्ट अंतर है। बंगाल में, कांग्रेस भाजपा के 'दलाल' की भूमिका निभा रही है। टीएमसी ने लड़ाई लड़ी और भाजपा को हरा दिया। जब कांग्रेस और CPM ने भाजपा ने वोट बांटने और भाजपा की मदद करने के लिए गठबंधन किया। उन्होंने चुनाव लड़ी लेकिन जीरो हासिल हुआ। कांग्रेस की यहां पर कोई पहचान नहीं है। लेकिन I-N-D-I-A अलायंस के लिए ममता बनर्जी पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व से बात कर रही है।"

Advertisement

कई बैठकों के बाद भी सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात

I-N-D-I-A गठबंधन ने अबतक कई बैठकें कर ली है, लेकिन अबतक विपक्षी दलों की सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई है। इतना ही नहीं विपक्ष की तरफ से पीएम उम्मीदवार को लेकर भी अब तक किसी एक नाम पर सहमती नहीं बनी है।

इसे भी पढ़ें: भारत के लिए कई उपलब्धियों वाला साल रहा 2023, PM मोदी के इन विदेशी दौरों पर बढ़ा देश का मान

Advertisement
Published By:
 Arpit Mishra
पब्लिश्ड