भारतीयों को चीनी और अफ्रीकी कहना घृणित... सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर भड़कीं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 'रंगभेद' वाले बयान पर जोरदार प्रहार किया है। कंगना ने कहा कि कांग्रेस को शर्म करनी चाहिए।
- भारत
- 3 min read

विरासत कर के बाद कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अब भारतीयों को रंगों को लेकर विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में पूर्व में रहने वाले लोग चीनी जैसे दक्षिण में रहने वाले लोग अफ्रीकन दिखते हैं। अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी से मंडी लोकसभा सीट की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस को जमकर घेरा।
भाजपा नेत्री कंगना ने कहा, "सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरु हैं। भारतीयों के लिए उनके नस्लवादी और विभाजनकारी व्यंग्य सुनें। उनकी पूरी विचारधारा बांटो और राज करो के बारे में है। साथी भारतीयों को चीनी और अफ़्रीकी कहना घृणित है। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए!"
पित्रोदा के किस बयान से मचा बवाल?
सैन पित्रोदा ने एक मीडिया हाउस में बातचीत के दौरान कहा, जो वीडियो सामने आई है, उसमें सैम पित्रोदा कहते हैं, "भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्व के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। हम सभी भाई-बहन हैं।" इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है, तो विरासत कर वापस आएगी।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा
प्रधानमंत्री ने विदेश में बैठे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के एक और बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया। पीएम ने भी वारंगल में चमड़ी के रंग को लेकर दिए गए बयान को गैर जरूरी बताया। उन्होंने शहजादे के अंकल पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा- 'चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों को गाली दे रहे हैं। आज मैं बहुत गुस्से में हूं। चमड़ी को लेकर देश अपमान सहन नहीं करेगा। शहजादे को इसका जवाब देना होगा। शहजादे के अंकल ने बड़ा रहस्य खोला।
Advertisement
हम तो कृष्ण के पुजारी हैं…
पीएम बोले- हम लोग सोचते थे कि कांग्रेस द्रौपदी मुर्मू जी का विरोध करती है मुझे लगता है कि शहजादे का दिमाग ही ऐसा है... इनके एक अंकल अमेरिका में रहते हैं शहजादे के फिलोस्फर गाइड अंकल ने नया फॉर्मूला खोला है बोला है जिनके चमड़ी का रंग काला होता है वो अफ्रीकन होते हैं इसलिए द्रौपदी मुर्मू जी का विरोध कर रहे हैं उनका दिमाग कैसा है? ये देश को कहां ले जाएंगे हम तो कृष्ण की पूजा करने वाले लोग है उनका रंग हम सब के रंग जैसा ही था।