Haryana: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 31 नाम, विनेश फोगाट को जुलाना और मेवा सिंह को लाडवा से टिकट

कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ेंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
congress release candidate list for haryana assembly election vinesh contest from julana
हरियाणा विधानसाभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट | Image: PTI

Haryana Vidhan Sabha Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुश्ती छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं विनेश फोगाट को जुलाना से चुनाव लड़ेंगी। 

कांग्रेस ने शुक्रवार रात को जिन 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, उनमें विनेश फोगाट के अलावा हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख उदय भान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम भी शामिल है। उदय भान को होडल, जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से उम्मीदवार बनाया गया है। 

लाडवा से सूबे के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नायब सैनी के खिलाफ मेवा सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 

जुलाना से क्यों लड़ रहीं विनेश फोगाट?

Advertisement

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट भिवानी जिले के बलाली गांव की रहनी वाली हैं, लेकिन वो जुलाना विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरेंगी। दरअसल विनेश फोगाद की शादी पहलवान सोमवीर राठी के साथ हुई है और राठी जुलाना निर्वाचन क्षेत्र के बख्ता खेड़ा गांव से ताल्लुक रखते हैं। यानि जुलाना विनेश का ससुराल है। इसका दूसरा बड़ा कारण ये है कि जुलाना सीट जाट बहुल है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जननायक जनता पार्टी (JJP) के अमरजीत ढांडा ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2009 से 2019 तक जुलाना में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के परमिंदर सिंह का कब्जा रहा है।

विनेश फोगाट के या तो चरखी दादरी या फिर जुलाना से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। वो जब आज कांग्रेस में शामिल हुईं तो पत्रकारों ने उनसे इस बारे में सवाल किया था, जिसके जवाब में विनेश ने कहा था कि दोनों ही उनके अपने घर हैं। एक ससुराल है तो दूसरा मायका। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: गडकरी, फडणवीस संभालेंगे भाजपा के प्रचार अभियान की कमान

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड