'राहुल गांधी...क्या पैसे देकर बुलवाया जाता है', कांग्रेस सांसद की टिप्पणी पर फूटा मनजिंदर सिरसा का गुस्सा

कांग्रेस सांसद की हालिया टिप्पणी पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी क्या आप ऐसी बीमारी से ग्रस्त हैं, जो देश के बाहर आप गालियां निकालते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manjinder Singh Sirsa-Rahul Gandhi
मनजिंदर सिंह सिरसा और राहुल गांधी | Image: Facebook

Rahul Gandhi Remarks: राहुल गांधी का विदेश दौरा फिर विवादों में है। इसके लिए कांग्रेस सांसद राहुल खुद जिम्मेदार हैं। वो इसलिए कि अमेरिकी धरती से उन्होंने भारत की संवैधानिक संस्थाओं या यूं कहें कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाने की कोशिश की। विदेशी धरती पर राहुल गांधी की सवालिया टिप्पणी से भारत की सियासत में हंगामा मचा है। भारतीय जनता पार्टी इस व्यवहार की आलोचना कर रही है। बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यहां कह सवाल उठाए हैं कि क्या राहुल गांधी को पैसे देकर ये सब बुलवाया जाता है।

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बयान में कहा- 'राहुल गांधी को कौन से पैसे मिलते हैं, ये काम करने के? जब उन्होंने चीन से फंड लिया तो समझ आया चीन के हक में राहुल गांधी का बोलना जरूरी है। क्या वो अपने आप बोलते हैं या उनसे पैसे देकर बुलवाया जाता है? राहुल गांधी क्या आप ऐसी बीमारी से ग्रस्त हैं, जो देश के बाहर आप गालियां निकालते हैं।'

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बोस्टन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए एक टिप्पणी की। गांधी ने आरोप लगाया कि भारत में चुनाव आयोग (ईसी) समझौतावादी है और आगे कहा कि इस प्रणाली में कुछ बुनियादी तौर पर गलत है। महाराष्ट्र चुनाव का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी  ने कहा कि दो घंटे में मतदाता सूची में 65 लाख मतदाता जुड़ गए, जो असंभव है। उन्होंने दावा किया, 'महाराष्ट्र में कुल वरिष्ठ लोगों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया और ये एक तथ्य है। चुनाव आयोग ने हमें शाम को लगभग 5:30 बजे एक आंकड़ा दिया और दो घंटे में लगभग 7:30 बजे 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया, जो शारीरिक रूप से असंभव है।'

राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि ये साफ था कि चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता से समझौता किया। सिस्टम में बहुत बड़ी गड़बड़ी है, जो साफ दिख रहा है। हमने खुलकर ये बात कही और मैंने भी कई बार बात दोहराई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र पर उठाए सवाल तो आदित्य ठाकरे का मिला साथ

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड