'कंट्रोल नहीं कर पाते, शराब पीने के बाद आदमी पत्नी और बेटी में फर्क करना भूल जाता है', रेप पर सपा नेता ST हसन की बेहद घटिया थ्योरी

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक नया विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के प्रति बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उसके बाद अब सपा नेता ST हसन का विवादित बयान सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Phool Singh Baraiya Controversial Statement
कांग्रेस MLA फूल सिंह बरैया और एसटी हसन | Image: ANI

Controversial Statement on Rape: समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर कड़ा अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शब्दों की सीमा लांघ गए। हसन ने कहा कि इंटरनेट पर अश्लील सामग्री से युवाओं में टेस्टोस्टेरॉन बढ़ता है, जिससे वे अपनी सेक्शुअल इच्छाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाते। नतीजा, आसपास की महिलाओं या लड़कियों पर हमला हो जाता है।

दरअसल, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दलित, आदिवासी और ओबीसी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि "इन समुदायों में सबसे ज्यादा रेप होते हैं, क्योंकि धर्मग्रंथों में कथित तौर पर निर्देश हैं कि ऐसी महिलाओं से सहवास करने पर तीर्थ का फल मिलता है।" 

ST हसन ने रेप के पीछे शराब को बताया कारण  

फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता ST हसन ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि इसके पीछे इंटरनेट एक बड़ी वजह है। इंटरनेट पर अश्लीलता से नौजवानों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है, जिससे वे अपनी सेक्शुअल इच्छाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाते। इस दौरान जब कोई महिला या लड़की उनके आस-पास आती है, तो उसका रेप हो जाता है। इसके पीछे मुख्य कारण शराब है। शराब पीने के बाद आदमी अपनी पत्नी और बेटी में फर्क करना भूल जाता है। हमने इसके कई उदाहरण देखे हैं। इसपर कोई बात नहीं करना चाहता, हमें रेप करने वालों को सजा देने के लिए सख्त कानूनों की जरूरत है।'

फूल सिंह बरैया ने क्या विवादित बयान दिया

फूल सिंह बरैया मध्य प्रदेश विधानसभा में भांडेर (SC) सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वे पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) से जुड़े थे और 1998 में भी विधायक रह चुके हैं। वे अक्सर विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने एक बार SC-ST विधायकों की तुलना कुत्ते से कर दी थी। उसके बाद उन्होंने फिर ऐसा विवादित बयान दे दिया है कि सभी हैरान रह गए, फिलहाल विवादित बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की जा रही है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा था कि, 'अगर कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप जैसी घटनाएं हो सकती हैं।' उन्होंने आगे दावा किया कि SC, ST और OBC समाज में सुंदर लड़कियां नहीं होतीं, इसलिए उनके साथ ऐसी घटनाएं कम होती हैं।

Advertisement

रेप करने से मिलता है 'तीर्थ फल'- बरैया 

फूल सिंह बरैया ने आगे कहा कि, 'धर्म ग्रंथों में लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति तीर्थ नहीं जा पाता, तो SC (शेड्यूल कास्ट) की महिलाओं के साथ सहवास करने से तीर्थ का फल मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग तीर्थ नहीं जा पाते, वे घर पर रहकर रात में SC की लड़की को पकड़कर उसके साथ संबंध बनाते हैं।' उन्होंने दावा किया कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति तीर्थ यात्रा नहीं कर पाता तो दलित-आदिवासी या ओबीसी वर्ग की महिला सहवास करेगा तो उसे वही 'तीर्थ फल' मिलेगा। बरैया ने छोटी बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों को भी इसी कथित धार्मिक निर्देश से जोड़ते हुए बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं।

यह भी पढ़ें : Pakistan : कराची के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, कम से कम 3 लोगों की मौत

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड