Milind Deora के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर, लोग बोले- बिछड़े सभी बारी...

Milind Deora: मिलिंद देवरा के कांग्रेस छोड़ने की खबरें पहले से चल रही थीं। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Milind Deora Congress
मिलिंद देवरा की ये तस्वीर वायरल हो रही है | Image: PTI

Maharashtra News: Congress leader मिलिंद देवरा ने 14 जनवरी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी ट्वीट में देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते का भी अंत कर रहा हूं। बता दें कि मिलिंद देवरा के इस्तीफा देने के बाद ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे हैं। इस बीच एक फोटो तेजी से शेयर की जा रही है, जिसमें मिलिंद देवरा के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद और सचिन पायलट नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फोटो में सचिन पायलट को छोड़ दें तो सभी ने कांग्रेस छोड़ दिया है। अधितकर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग

फोटो को शेयर कर लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे सभी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। एक ने लिखा, बिछड़े सभी बारी बारी... और अब मिलिंद देवड़ा भी कांग्रेस छोड़ चले, रह गये सिर्फ सचिन पायलट। बता दें कि दक्षिण मुंबई के पूर्व सांसद मिलिंद देवरा गांधी परिवार के क़रीबी रहे हैं। उनके पिता मुरली देवरा केंद्र में भी मंत्री रहे।

तो क्या ये वजह है?

मिलिंद देवरा के कांग्रेस छोड़ने की खबरें पहले से चल रही थीं। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। मिलिंद देवरा मुंबई की दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं,। लेकिन इंडी गठबंधन के चलते उद्धव गुट की शिवसेना इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रही है। ऐसे में कयास लग रहे थे कि मिलिंद देवरा का टिकट काटा जा सकता है। इससे पहले ही उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, मिलिंद देवरा और सचिन पायलट राहुल गांधी के करीबियों में शामिल थे। लेकिन एक-एककर सबने पार्टी छोड़ दी। इनमें से अब सचिन पायलट ही कांग्रेस में बने हुए हैं। हालांकि सचिन पायलट के भी नाराज होने की खबरें बीच-बीच में आती रहती हैं और उनका अशोक गहलोत के साथ मनमुटाव बाहर आता रहता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवरा ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Published By:
 Arpit Mishra
पब्लिश्ड