कांग्रेस गांधी परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी, थरूर का हाशिए पर जाना अपरिहार्य: भाजपा
New Delhi: भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि कांग्रेस गांधी परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी, थरूर का हाशिए पर जाना अपरिहार्य है।
- भारत
- 1 min read

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता शशि थरूर का अपनी पार्टी में ‘हाशिये पर जाना’ अपरिहार्य था, क्योंकि उन्होंने गांधी परिवार द्वारा ‘नामित’ मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।
भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस कुछ और नहीं बल्कि गांधी परिवार की 'स्वामित्व वाली कंपनी' है।
मालवीय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'कांग्रेस में शशि थरूर का हाशिए पर जाना अपरिहार्य था, क्योंकि उन्होंने गांधी परिवार के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का साहस किया था।'
मालवीय ने कहा, ‘कांग्रेस, आखिरकार, गांधी परिवार की स्वामित्व वाली कंपनी के अलावा कुछ भी नहीं है।’