अपडेटेड 11 September 2021 at 19:08 IST

सीएम रुपाणी ने दिया इस्तीफा, गुजरात कैबिनेट और पार्टी में बदलाव चाहती है बीजेपी - सूत्र

सूत्रों ने जानकारी दी कि भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात सरकार और राज्य के नेतृत्व में पूरी तरह से बदलाव चाहती है।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

विजय रुपाणी ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सूत्रों ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को जानकारी दी कि भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात सरकार और राज्य के नेतृत्व में पूरी तरह से बदलाव चाहती है।  खबर मिली है कि भाजपा विधायकों को विजय रुपाणी का उत्तराधिकारी चुनने के लिए बैठक में उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और रुपाणी शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि रविवार को नए सीएम की घोषणा की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा भी अन्य नामों को लेकर विचार किया जा रहा है, जिसमें डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू शामिल हैं। हालांकि सूत्रों ने कहा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री पाटीदार समुदाय हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दिया, राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर

रिपोर्ट के मुताबिक 17 सितंबर को सीएम शपथ पद समारोह हो सकता है, इस दौरान मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया है कि कैबिनेट फेरबदल में 5 से 6 मंत्रियों को बाहर किए जाने की संभावना है. इसमें कहा गया है कि जिन मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है उनमें गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा भी शामिल हैं।

Advertisement

रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि भाजपा महासचिव और गुजरात प्रभारी बीएल संतोष गांधीनगर में राज्य पार्टी मुख्यालय में बैठकें कर रहे हैं। 

विजय रुपाणी ने गुजरात के सीएम पद से दिया इस्तीफा

विजय रुपाणी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से उनके आवास पर मुलाकात की और शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाला और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में अपना इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: गुजरात में बड़ा फेरबदल: विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद मनसुख मंडाविया हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री, राजभवन में मौजूद

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुपाणी ने उन्हें मौका देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी का केंद्रीय चेहरा होंगे। रुपाणी ने अपने उत्तराधिकारी के बारे में ब्योरा दिए बिना कहा, "मैं संगठन का सिर्फ एक कार्यकर्ता हूं।"

Published By : Ritesh Mishra

पब्लिश्ड 11 September 2021 at 19:08 IST