CM नीतीश ने BJP नेता अश्विनी चौबे संग की पूजा... तस्वीर बता रही है बिहार में किस करवट बैठेगा ऊंट

नीतीश कुमार और अश्विनी चौबे को एक साथ ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा पाठ करते हुए देखा गया है। नीतीश ने बक्सर के ब्रह्मपुर में विकास कार्यों की नींव रखी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nitish Kumar with Union Minister Ashwini Choubey
नीतीश कुमार बक्सर में अश्विनी चौबे के साथ नजर आए। | Image: Republic Bharat

Bihar Nitish Kumar: सभी की निगाहें बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM) की गतिविधियों पर टिकी हैं, क्योंकि अटकलें हैं कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिर से एनडीए में जा सकते हैं। नीतीश ने 2022 में विपक्ष के साथ हाथ मिलाने और 'महागठबंधन' बनाने के लिए एनडीए छोड़ दिया था। फिलहाल नीतीश कुमार बक्सर (Buxar) में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) के साथ नजर आए हैं।

बक्सर से सामने आई तस्वीरों में नीतीश कुमार और अश्विनी चौबे को एक साथ ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा पाठ करते हुए देखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने बक्सर के ब्रह्मपुर में विकास कार्यों के दूसरे चरण की नींव रखी। इसके बाद श्री बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ धाम पहुंचे।

जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा: अश्विनी चौबे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ब्रह्मेश्वरनाथ धाम में पूजा के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, 'जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा। पहली बार मैं ही उन्हें (नीतीश कुमार) यहां लेकर आया था और आज भी मैं उन्हें लेकर आया।'

यह भी पढे़ं: अमित शाह के घर पर बड़ी हलचल; नीतीश के NDA में वापसी की अटकलों के बीच मिलने पहुंचे नड्डा और पासवान

Advertisement

नीतीश की NDA में वापसी तय

बिहार में अभी नीतीश कुमार के एनडीए में जाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। जदयू और बीजेपी की तरफ से भी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन मौजूदा हालात साफ संकेत दे रहे हैं कि नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया है और एनडीए में चले गए हैं।

कल शाम को फिर शपथ ले सकते हैं नीतीश

सूत्र बता रहे हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारतीय जनता पार्टी के साथ आना लगभग फाइनल हो गया है। सरकार में हिस्सेदारी भी तय कर ली गई है, जिसके तहत 2020 के फॉर्मूले पर ही आगे बढ़ा जाएगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे और बीजेपी के दो डिप्टी सीएम होंगे। सूत्रों ने यहां तक बताया है कि रविवार शाम में पटना के राजभवन में नीतीश कुमार फिर से सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

Advertisement

फिलहाल अगर नीतीश पाला बदलते हैं तो ये चौथी बार होगा, जब वो ऐसा करेंगे। 

यह भी पढे़ं: बिहार में नया खेल! नीतीश कुमार की NDA में वापसी के बीच 13 कांग्रेस MLAs के फोन बंद, टूट के आसार

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड