'वाम और राम के बयान से साफ है, उन्हें किससे प्यार है और किससे नफरत...', CM ममता पर BJP का निशाना

सीएम ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, उनका बयान उनकी वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sudhanshu Trivedi on Mamta Banerjee
Sudhanshu Trivedi on Mamta Banerjee | Image: PTI

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद मर्डर की घटना को लेकर सियासत चरम पर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहां BJP पर हमलावर है वहीं, बीजेपी ममता पर घटना को लेकर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। ममता के वाम और राम के बयान के बाद से तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। BJP पर ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रही है। 

ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बात हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। घटना को लेकर देश-भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कुछ लोगोंं ने आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो बयान दिया उसके बाद उनपर चौतरफा हमला हो रहा है। BJP ममता पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगा रही है।

वाम-राम का बयान उनकी वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है-सुधांशु त्रिवेदी

ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, उनका बयान उनकी वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है। 2021 के विधानसभा चुनाव में उनके आधिकारिक राजनीतिक रणनीतिकार ने कहा था कि हम 30% आबादी में गिने जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि '30% आबादी' में गिने जाने का क्या मतलब है। उनके बयान से पता चल सकता है कि उन्हें किससे प्यार है और किससे नफरत है।

ममता ने अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना पर क्या कहा था?

अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना पर ममता बनर्जी ने कहा, "जहां तक ​​मुझे जानकारी मिली है, मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी। वाम और राम एकत्रित होकर यह कर रहे हैं। घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम अभी भी कहते हैं कि फांसी होनी चाहिए। हमने सारे दस्तावेज दे दिए हैं, जो भी लीक हो रहा है, जब तक हमारी पुलिस जांच कर रही थी, तब तक कुछ भी लीक नहीं हुआ।

Advertisement

ममता ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, मेरी और बंगाल के लोगों की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। यह बहुत बड़ा अपराध है, इसकी एकमात्र सजा फांसी है, अगर अपराधी को फांसी होगी तभी लोगों को इससे सबक मिलेगा लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।


यह भी पढ़ें:हिन्दुओं पर हिंसा के खिलाफ रैली में बांसुरी स्वराज ने लिया हिस्सा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड