'पटक-पटकर मारेंगे...', राज ठाकरे को लेकर BJP सासंद निशिकांत दुबे के चैलेंज पर बवाल, अब CM फडणवीस की एंट्री, जानिए क्या कहा

महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर अब सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने निशिकांत दुबे का बचाव करने के साथ-साथ उन्हें बड़ी नसीहत भी दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Devendra Fadavis & Nishikant Dubey
CM Devendra Fadavis & Nishikant Dubey | Image: ANI

महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को यूपी-बिहार आने की चुनौती दी थी, जिस पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का पलटवार भी आया था। निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे के लिए पटक-पटक कर मारेंगे वाली टिप्पणी की थी। अब पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है।


बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के राज ठाकरे को यूपी बिहार आने की चुनौती देते हुए पटक-पटक कर मारने वाले बयान ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। आदित्य ठाकरे ने उनके बयान पर विरोध जताते भाजपा पर महाराष्ट्र विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी लड़ाई सरकार के खिलाफ है। निशिकांत दुबे के बयान पर उठे बवाल के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने बीजेपी सांसद को नसीहत देते हुए कहा कि ये ठीक नहीं है।

सीएम फडणवीस ने निशिकांत दुबे को दी नसीहत

पूरे विवाद पर सीएम फडणवीस ने कहा, निशिकांत दुबे ने जो कुछ भी कहा है, वह आम मराठी लोगों के लिए नहीं कहा है, बल्कि उन संगठनों के लिए कहा है, जिन्होंने इस विवाद को हवा दी है। मेरा मानना ​​है कि निशिकांत दुबे का बयान पूरी तरह से सही नहीं है। देश की तरक्की में महाराष्ट्र के योगदान को कोई नकार नहीं सकता और न ही भूल सकता है और अगर कोई ऐसा करता है तो यह पूरी तरह से गलत होगा।

 निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को दी चुनौती

फिलहाल, यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और विपक्षी दल भी इसे लेकर बीजेपी को घेरने में जुटे हैं। बता दें कि भाषा विवाद का विरोध करते हुए निशिकांत दुबे ने MNS अध्यक्ष राज ठाकरे पर जुबानी हमला बोला था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था,  हिंदी भाषी लोगों को मुम्बई में मारने वाले यदि हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ । अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है? कौन कुत्ता कौन शेर खुद ही फैसला कर लो। अगर खुद को बॉस समझते हो तो यूपी-बिहार आओ, तुमको पटक-पटक कर मारेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की मंत्री गुलाब देवी सड़क दुर्घटना में घायल, हापुड़ में हादसा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड