'अदरक, लहसुन, जीरा,धनिया..., 7 चीजें मिलकर सब्जी नहीं बना सकती, AAP से बगावत करने वाले सांसदों का पंजाब CM मान ने उड़ाया मजाक

पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने नए X पोस्ट में बगावत करने वाले सांसदों का नाम लिया बिना ही तंज कसा है। उन्होंने इन सांसदों की तुलना मसालों और सब्जियों से कर डाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann | Image: ANI

आम आदमी पार्टी (AAP) में आई सियासी भूचाल के बाद दिल्ली से लेकर पंजाब तक, सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। बैठकों का दौर शुरू हो रहा है। आगे की रणनीति को लेकर पार्टी नेतृत्व विचार विमर्श कर रहा है। अरविंद केजरीवाल गुजरात से वापस आते ही मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। इधर राज्यसभा सांसद संजय सिंह 12:30 बजे प्रेस कॉन्फेंस करने वाले हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP  छोड़ने वाले सांसदों पर तीखा कटाक्ष किया है।

राघव चड्ढा ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को AAP छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके साथ-साथ दो और राज्यसभा सांसद, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी बीजेपी जॉइन किया, जबकि 4 और सांसदों के भी बीजेपी में आने की घोषणा कर दी गई है। ये सांसद आज भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकते हैं। अब इन सांसदों पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने तीखा हमला बोला है।

भगवंत मान ने बगावती सांसदों का उड़ाया मजाक

पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने X पोस्ट में बगावत करने वाले सांसदों का नाम लिया बिना ही तंज कसा है। उन्होंने लिखा, अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया-ये 7 चीजें मिलकर सब्जी का स्वाद बेहतरीन बनाती हैं, लेकिन अपने आप में ये "सब्जी" नहीं बन सकतीं।

भगवंत मान ने अपने पोस्ट के जरिए सातों सांसदों की तुलना मसालों और सब्जियों से कर डाली है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये सब मिलाने से सब्जी अच्छी बनती है, मगर, अपने आप में इनकी कोई अहमयित नहीं है।
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड