छात्र आंदोलन पर सरकार चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष सुनिश्चित करे कि हंगामा नहीं होगा, गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं- किरेन रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कुछ मतभेद है। उन्हें आपस में इस मुद्दे पर सहमति बनाना चाहिए। जहां तक छात्रों के मुद्दे का सवाल है हम पूरी तरह चर्चा के लिए तैयार हैं। अब गेंद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पाले में है।
- भारत
- 3 min read

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के बाद से संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही सुचारु रूप में नहीं चल पा रही है। विपक्ष इस बात का जवाब चाहता है कि CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों हुआ। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष की मांग है कि इसका जवाब सदन में गृह मंत्री अमित शाह दें। इस मुद्दे पर किरेन रिजिजू ने जवाब दिया है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने मांग की थी कि छात्र आंदोलन पर संसद में गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए। मैं कहता हूं कि सिर्फ इस मुद्दे पर ही नहीं, अमित शाह पूरी चर्चा पर भी जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार पूरी तरह चर्चा के लिए तैयार है। हम एक-एक बिंदू पर जवाब देंगे लेकिन हम चाहते हैं कि विपक्ष यह सुनिश्चित करे कि इस दौरान कोई हंगामा नहीं होगा। हमने यह बात सबके सामने रख दी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कुछ मतभेद है। उन्हें आपस में इस मुद्दे पर सहमति बनाना चाहिए। जहां तक छात्रों के मुद्दे का सवाल है हम पूरी तरह चर्चा के लिए तैयार हैं। अब गेंद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पाले में है। बता दें कि CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) छात्र आंदोलन के बाद संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 को शुरू हुआ लेकिन पहले दिन से ही विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित रही। छात्र और विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा रहा।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को इस्तीफा दे दिया। इसके बावजूद विपक्ष पुलिस ज्यादती और इसकी जवाबदेही की मांग को लेकर अड़ा रहा। प्रश्न काल करीब 16 दिनों तक लगातार सुचारु रूप से नहीं चल पाया।
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्रों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी हंगामा जारी है। सरकार कुछ विधेयक पास करवा रही है लेकिन ज्यादातर काम हंगामे के बीच हो रहा है। 10 अगस्त 2026 को भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई।
विपक्ष अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है। इसे लेकर किरेन रिजिजू ने जवाब दिया है। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक निर्धारित है लेकिन अबतक संसद सुचारु रूप से नहीं चल रही है।