CM मोहन यादव के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

Mohan Yadav Father Passes Away: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के निधन पर सीएम योगी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
CM योगी | Image: x

Mohan Yadav Father Passes Away: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पिता पूनम चंद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद मंगलवार शाम उनका देहांत हो गया। जानकारी के अनुसार, वह आठ दिनों से उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती थे।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन की मां का पहले ही निधन हो चुका है। पिता के निधन की खबर मिलते ही सीएम कैबिनेट बैठक में भाग लेने के बाद तत्काल उज्जैन के लिए रवाना हो हुए। सीएम मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- 'परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय श्री पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है। पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। पिताजी के श्रीचरणों में शत शत नमन....!!'

दिग्गज नेताओं ने इन शब्दों में दी श्रद्धांजलि

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

CM योगी ने जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर ट्वीट कर लिखा-'मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

Advertisement

दिग्विजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा- 'मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के पिता श्री पूनमचंद यादव जी के निधन की खबर दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सम्बल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।'

शिवराज सिंह ने निधन पर जताया दुख

पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा- 'मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी श्री पूनम चंद जी यादव के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस विकट घड़ी में मेरी संवदेनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, किंतु उनके आशीर्वाद की छांव सदैव आपके साथ है। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'

Advertisement

क्षिप्रा नदी के तट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में शर्मा ने दिवंगत आत्मा को शांति मिलने और शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पूनम चंद यादव का अंतिम संस्कार उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: BREAKING: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर, CM मोहन यादव के पिता का निधन

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड