NDA की बैठक में चंद्रबाबू नायडू का ऐलान, अमरावती ही होगी आंध्र प्रदेश की राजधानी

TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू ने NDA की बैठक में बड़ा ऐलान किया है कि आंध्र प्रदेश की राजधानी केवल अमरावती ही होगी।

Follow : Google News Icon  
TDP chief N Chandrababu Naidu
चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को लेकर किया बड़ा ऐलान। | Image: Republic

आंध्र प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। चंद्रबाबू नायडू 12 जून, बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथग्रहण से ठीक एक दिन पहले NDA की बैठक में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख नायडू ने ये ऐलान किया है कि आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी अमरावती ही होगी। बैठक में TDP, भारतीय जनता पार्टी और जनसेना के विधायक शामिल होते हैं।

बैठक में नायडू को आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए का नेता चुना गया। अमरावती को राजधानी बनाने के ऐलान के दौरान उन्होंने कहा तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती है। शपथ ग्रहण समारोह केसरपल्ली आईटी पार्क में सुबह करीब 11.27 बजे आयोजित की जाएगी।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में TDP का प्रदर्शन

बता दें, TDP, BJP और जनसेना के NDA ने हाल ही में हुए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। बता दें, आंध्र प्रदेश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुए थे। NDA ने विधानसभा चुनाव में 164 सीट और लोकसभा की 21 सीट जीती।

2019 में टीडीपी को मिली थी हार

2014 से लेकर 2019 तक विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री नाडयू ने अमरावती को राजधानी बनाने की बात कही थी। हालांकि, 2019 में ही टीडीपी को बड़ा झटका तब लगा जब चुनाव में वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली YSRCP ने शानदार जीत हासिल की और  तेदेपा सत्ता से बाहर हो गई। जगन मोहन रेड्डी ने अमरावती को राजधानी बनाने की योजना पानी फेर दिया और तीन राजधानी बनाने का ऐलान किया। हालांकि, अब नायडू ने आंध्र प्रदेश की राजधानी के फैसले को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: UGC ने कॉलेज में साल में दो बार एडमिशन की दी इजाजत, शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू होंगे नियम

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड