अपडेटेड 1 September 2024 at 16:05 IST

चंपई ने BJP ज्वाइन की तो हेमंत सोरेन सवालों से घिरे; शिवराज बोले- 'JMM पति-पत्नी की पार्टी रह गई है'

बीजेपी के नेता और झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा अब बस पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है।

Follow : Google News Icon  
Shivraj Singh Chouhan Speech
शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर हमला बोला। | Image: R Bharat

Jharkhand News: झारखंड में चुनावों से पहले हेमंत सोरेन को अपनी चाल खुद पर भारी पड़ रही है। हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आते ही जुलाई में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया था, जो नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी में आ चुके हैं। ऐसे में बीजेपी भी हमलावर हो चुकी है। बीजेपी के नेता और झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा अब बस पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है।

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि वो (चंपई सोरेन) झारखंड के टाइगर हैं। जनता उनका सम्मान करती है। वो झारखंड को बचाने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा बस पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गई है। शिवराज ने कहा कि चंपई सोरेन आंदोलन की भट्टी में तप के निकले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने झामुमो को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। जनता में उनका आदर है, वो झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं।

चंपई सोरेन 30 अगस्त में BJP में हुए शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को रांची में एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित राज्य पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। भाजपा में शामिल होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पूर्व दिग्गज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह में अपनी आस्था व्यक्त की।

सोरेन ने कहा, 'मुझे देश के पीएम और अमित शाह पर भरोसा है। मैं अब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के साथ हूं। पहले मैं एक क्षेत्रीय पार्टी में था। जय श्री राम।' ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में इस साल के अंत में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं। सोरेन ने 28 अगस्त को सभी पदों और JMM की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: केसी त्यागी ने क्यों दिया इस्तीफा? जदयू के नए प्रवक्ता ने बताई वजह

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 1 September 2024 at 16:05 IST