अपडेटेड 7 March 2024 at 12:03 IST
BREAKING: ED की रडार पर सपा विधायक इरफान सोलंकी, कानपुर स्थित आवास पर रेड जारी
BREAKING News: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित आवास पर ईडी का रेड जारी है। बीते एक साल से वो जेल में बंद हैं।
- भारत
- 1 min read

ED Raid Breaking News: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित आवास पर ईडी का रेड जारी है। बता दें, बीते एक साल से सपा विधायक जेल में बंद हैं। छापेमारी के दौरान उनके सीसीटीवी का कनेक्शन भी काट दिया गया है। लखनऊ जोन के ईडी अधिकारी ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे हैं।
बता दें, प्रवर्तन निदेशालय सोलंकी के भाई अरशद के घर पर भी छापेमारी कर रही है। ईडी अरशद से उनके आवासपर पूछताछ भी कर रही है। सोलंकी पर जमीन कब्जा करने के इरादे से आगजनी करने का आरोप है। इसी मामले में वो 1 साल से जेल में बंद हैं।
सुबह साढ़े 6 बजे ईडी ने सोलंकी के घर पर छापेमारी शुरू कर दी। इसके साथ ही सोलंकी की विधायकी पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है। सोलंकी के घरों के दरवाजे बंद हैं। कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर हरिश्चंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह पुलिस का नहीं, यह एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट का छापा है। इसके अलावा वह इस विषय में कुछ भी नहीं बता सकते हैं। बता दें, इरफान सोलंकी पर इस समय कई मामले चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत की दिशा सही है, नीयत साफ है और नीतियां स्पष्ट है...देश रुकने वाला नहीं: पीयूष गोयल
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 7 March 2024 at 08:17 IST