अपडेटेड 4 December 2024 at 18:19 IST
BREAKING: महाराष्ट्र से बड़ी खबर, मान गए शिंदे, बनेंगे डिप्टी CM; देवेंद्र फडणवीस के साथ लेंगे शपथ
BREAKING: महाराष्ट्र में कल होने वाले शपथ ग्रहण से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
- भारत
- 3 min read

BREAKING: महाराष्ट्र में कल होने वाले शपथ ग्रहण से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुंबई के आजाद मैदान में ये ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे का विशेष आभार उन्होंने मेरे समर्थन का पत्र दिया। अजित पवार का मेरे समर्थन में पत्र देने पर आभार प्रकट करता हूं। राज्य की प्रगति के लिए महायुति की सरकार काम करेगी। सभी आश्वसान पूरे करने के सभी प्रयास किए जाएंगे। राज्यपाल को बीजेपी, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस, जनसुराज पार्टी और स्वतंत्र ऐसे सभी के पत्र हमने सौंपे हैं। कल शाम 5.30 बजे शपथ ग्रहण होगा।
पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के प्रमुख के तौर पर महाराष्ट्र सीएम के लिए मेरे नाम की सिफारिश का पत्र दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत पवार ने भी इसी प्रकार का पत्र दिया है। इन सभी पत्रों को देखते हुए राज्यपाल ने हमें आमंत्रित किया सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। नई सरकार का शपथग्रण पांच तारीख को शाम साढ़े पांच बजे पीएम मोदी की उपस्थिति में होगा। मुंबई के आजाद मैदान पर शपथग्रहण होगा। तीनों पार्टी के नेता शपथग्रहण में रहेंगे। इसके बाद और शपथों का फैसला हम शाम को करेंगे।
Advertisement
शपथ ग्रहण में 70 से ज्यादा VIP और VVIP
5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। जानकारी के अनुसार समारोह में 70 से ज्यादा VIP और VVIP शामिल होंगे। इसमें प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष JP नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कैबिनेट के कई सहयोगियों को निमंत्रण किया गया है। साथ ही BJP शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्री को भी न्योता भेजा गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत
Advertisement
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत हासिल हुई है। 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति 233 सीटों पर जीतकर सरकार बनाने जा रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 49 सीट पर ही सफलता हाथ लगी है। अन्य के खाते में 6 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 149 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। शिवसेना (शिंदे) ने 57 तो एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है। इंडिया गंठबंधन की तीनों ही पार्टियों के हाथ निराशा लगी है। शिवसेना यूबीटी- 20, कांग्रेस- 16 और एनसीपी (एसपी) को 10 सीट मिली हैं। समाजवादी पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 4 December 2024 at 18:12 IST