अपडेटेड 3 February 2024 at 18:31 IST
बूथ एजेंट को कुत्ता बनाकर टेस्ट लेने वाली पार्टी... खड़गे के 'कुत्ता' वाले बयान पर BJP ने काटा बवाल
BJP on Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बूथ एजेंट को कुत्ता बनाकर टेस्ट लेने वाले बयान पर भाजपा IT सेल हेड अमित मालवीय ने जोरदार हमला किया है।
- भारत
- 2 min read
BJP on Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान बूथ एजेंटकी तुलना कुत्ते से कर दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जमकर निशाना साधा है। BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने मल्लिकार्जुन खड़गे की ये वीडयो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि 'जिस पार्टी का अध्यक्ष अपने संगठन की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी “बूथ एजेंट” को “कुत्ता” बनाकर उसका टेस्ट लेना चाहता है तो उस पार्टी की दुर्गति होनी तय ही है। शर्मनाक।'
कार्यक्रम के दौरान जब मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण दे रहे थे तो कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। तभी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये नारेबाजी मत करो। ये जोश इलेक्शन के समय दिखाना, अभी नहीं। वही भाजपा पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा, "मोदी जी बोलते है मैंने ये बनवाया वो बनवाया है। अरे भाई ये सिर्फ 10 साल में नहीं बना है। मोदी जी जो गारंटी की बात करते है वो गारंटी है 20 करोड़ नौकरी ना देना। 15 लाख नहीं दिया जिसका वादा किया था।
झूठो का सरदार ना बोले तो क्या बोले फिर?"
उन्होंने कहा कि युवाओं को धोखा, किसानों को धोखा, महिलाओं को धोखा। पीएम मोदी ने सबका सत्यानाश कर दिया। और ये हमको सिखाते हैं। हमारे नेताओ ने कितने बड़े - बड़े काम किया। डैम, IIT, IIM, ISRO ये सब किसने बनवाए? तुम लोग पूजा-पाठ दिखावे के लिए करते हो। हम लोग अध्यात्म के लिए करते हैं।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 3 February 2024 at 16:49 IST