BREAKING: बाहुबली अनंत सिंह पर मोकामा में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग के बाद हड़कंप, सोनू-मोनू गैंग ने किया हमला

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह पर मोकामा में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। हमले के बाद से ङड़कंप मचा हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Multiple Round Firing At Anant Singh in Mokama.
बाहुबली अनंत सिंह पर कई राउंड फायरिंग हुई। | Image: ANI

Bihar BREAKING: बिहार के बाहुबली अनंत सिंह पर मोकामा में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। कई राउंड फायरिंग से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग के लोगों ने ये फायरिंग की है। पूर्व विधायक अनंत सिंह लोगों की शिकायत सुनने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके ऊपर फायरिंग की गई। 

अनंत सिंह हेमजा गांव में लोगों के बीच पहुंचे थे, वहीं पर स्थानीय अपराधी सोनू मोनू गिरोह ने फायरिंग की। हालांकि, मौके पर पुलिस जब तक पहुंची हमलावार वहां से भाग चुके थे। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। इस मामले में FIR दर्ज की जा रही है।

सुरक्षित हैं अनंत सिंह!

अच्छी बात ये है कि इस पूरी घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। पूर्व विधायक अनंत सिंह भी सुरक्षित हैं। गोलीबारी की घटना से कुछ समय के लिए अपना तफरी वाला माहौल देखा गया। वहीं दोनों पक्ष की ओर से तनाव बना हुआ है।

60-70 राउंड हुई फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाहुबली के ऊपर 60-70 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर जांच शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि फायरिग करने वालों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में BJP सरकार को नीतीश की पार्टी का समर्थन रहेगा जारी, जानिए विधानसभा में क्या है सीटों का समीकरण

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड