BREAKING: अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमला, AAP नेता मनीष सिसोदिया का सनसनीखेज दावा

Breaking: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश की गई है। ये हमले की कोशिश उस वक्त की गई जब केजरीवाल विकासपुरी में पदयात्रा निकाल रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal | Image: Facebook

Big Breaking: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश की गई है। ये हमले की कोशिश उस वक्त की गई जब केजरीवाल विकासपुरी में पदयात्रा निकाल रहे थे। आम आदमी पार्टी की ओर से ऐसा दावा किया गया है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, "अरविंद केजरीवाल जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं,आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।"

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया हमले का आरोप

मनीष सिसोदिया ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है। उन्होंने लिखा, "अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने पहले जेल में मारने की कोशिश की। अब कोर्ट ने उन्हें रिहा किया है और वो अपनी दिल्ली की जनता से मिलने रोज बाहर निकल रहे हैं तो भाजपा उनको अपने गुंडों द्वारा मारने की कोशिश कर रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह से खत्म करना चाहती है क्योंकि उनको चुनावों में वो कभी नहीं हरा पायेंगे।"

Advertisement

जो मर्जी कर लें, ये लोग अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते- संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने भी भाजपा पर हमले आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने गुंडे भेजकर अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की। जिस तरह से लोग उन्हें समर्थन और प्यार दे रहे हैं, वह भाजपा से बर्दाश्त नहीं हो रहा। पहले इन्होंने केजरीवाल को जेल में मारने की कोशिश की और अब ये सब कर रहे हैं। जो मर्जी कर लें, ये लोग अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi: हिंदू पक्ष की क्या थी मांग? याचिका खारिज होने के बाद आगे क्या?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड