BMC Elections 2026: BMC में महायुति का दबदबा! पुणे के रुझानों में BJP 50 सीट के पार
Pune Municipal Election Result 2026: पुणे महानगरपालिका में वोटों की गिनती चालू है। BJP, कांग्रेस, NCP अजित-शरद, शिवसेना उद्धव-शिंदे और AIMIM के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक रुझान में BJP 50 सीट और एनसीपी अजित 16 सीट पर आगे है।
- भारत
- 3 min read

BMC Elections 2026: पुणे में BJP बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। पुणे में अजित पवार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन अब तक के रुझान में BJP 50 सीट और एनसीपी अजित 16 सीट पर आगे है। पुणे नगर निगम चुनाव में हुए मतदान की गिनती जारी है। महाराष्ट्र के 28 बाकी नगर निगमों के रिजल्ट के रुझान भी लगातार सामने आ रहे हैं। पुणे के अलावा, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नवी मुंबई, नासिक और पिंपरी-चिंचवाड सहित राज्य के प्रमुख शहरी केंद्रों में गुरुवार को मतदान हुआ था।
पुणे का मुकाबला भी काफी चर्चित मुकाबला है, जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुट 2023 में विभाजन के बाद पहली बार एक साथ आए हैं। अजीत पवार की NCP ने नगर निगम चुनावों में सत्ताधारी सहयोगी बीजेपी का मुकाबला करने के लिए अपने चाचा शरद पवार के गुट एनसीपी (एसपी) के साथ गठबंधन किया है। काउंटिंग से पहले पुणे में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने PMC चुनाव नतीजों पर कहा कि, 'चुनावी जुमले पर आधारित न रहते हुए हमने जो किया वह लोगों को दिख रहा है। लोग हमारे पिछले काम के आधार पर हम पर भरोसा कर रहे हैं। हमने लोगों के मन में यह सवाल उठाया कि अगर वे (शिवसेना UBT) विकास करना चाहते थे, तो उन्होंने पहले क्यों नहीं किया? हमने COVID-19 के ढाई साल के दौरान भी बहुत काम किया। उन्होंने आगे कहा, चाहे ठाकरे बंधु एक साथ आएं या कांग्रेस और NCP साथ आए, यह लोगों के हित में नहीं है। लोग समझ गए हैं कि यह उनके अपने स्वार्थ के लिए है। मुंबई में, भाजपा को 90 सीटें मिलेंगी और शिवसेना को 40; यह संख्या बढ़ सकती है लेकिन कम नहीं होगी। पुणे में, हम 115 सीटों से कम नहीं जाएंगे।
पिंपरी चिंचवड़ सीट से भी बीजेपी आगे
ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, पिंपरी चिंचवड़ में अजीत पवार के पूर्व एमएलए विलास लांडे के भतीजे विराज लांडगे 269 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, वार्ड 18 से बीजेपी के बागी राजेंद्र गावड़े 49 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, बीजेपी के पदाधिकारी सुरेश भोईर पीछे चल रहे हैं।