अपडेटेड 13 February 2025 at 08:45 IST

Delhi BJP: दिल्ली को मिलेंगे 2 डिप्टी CM? 'मिनी इंडिया' के रूप में दर्शाने की तैयारी; क्या है भाजपा का प्लान?

PM मोदी फिलहाल विदेश दौरे पर हैं। उनके देश लौटने पर दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

Follow : Google News Icon  
Two deputy CMs for Delhi?
दिल्ली में 2 डिप्टी CM बनाएगी BJP? | Image: PTI

Delhi New Government: 27 सालों का वनवास खत्म कर BJP दिल्ली की सत्ता में लौटने में कामयाब हुई। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर बंपर जीत हासिल की। इसके बाद अब सरकार बनाने की कवायतों में जुटी हुई है। इस बार दिल्ली की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर ये आ रही है कि इस बार BJP इस बार 2 डिप्टी CM बनाने के विकल्प पर विचार कर रही है।

UP से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान इस फॉर्मूले को अपना चुकी है। चर्चाएं हैं कि अब दिल्ली में भी BJP इसी रणनीति को अपनाकर इसके जरिए दिल्ली के जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को साधने की कोशिश कर सकती है। मिनी इंडिया के रूप में प्रदर्शित करने के लिएमंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री रखने का विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

दिल्ली में दो डिप्टी CM बनाएगी BJP?

न्यूज एजेंसी PTI की खबर के अनुसार BJP के कुछ नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार में दो डिप्टी CM रखने के कदम से पार्टी को विभिन्न जातियों, समुदायों और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विधायकों को समायोजित करने में मदद मिलेगी।

BJP नेताओं का कहना है कि इसकी काफी संभावना है। पार्टी ने ऐसा दूसरे राज्यों में भी किया है, जहां विभिन्न पृष्ठभूमि के नेताओं को समायोजित करने के लिए दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए गए। हालांकि दो डिप्टी CM के फैसले पर अभी विचार हो रहा है। अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथों में ही हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Advertisement

कब होगी विधायक दल की बैठक?

PM मोदी फिलहाल विदेश दौरे पर हैं। उनके देश लौटने पर दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आएगी। रविवार को BJP विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनाव जा सकता है।

किसे मिलेगी CM की कुर्सी?

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के लिए वैसे तो कई नाम सामने आ रहे हैं। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। इनके अलावा दिल्ली BJP के पूर्व प्रमुख विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और मनजिंदर सिंह सिरसा, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय भी जैसे कई नाम भी CM बनने की रेस में शामिल हैं। BJP इनमें से ही किसी को मौका देगी या इस बार पार्टी दिल्ली में भी 'सरप्राइज' CM देकर सबको चौंकाएगी, जैसा दूसरों राज्यों में किया है... ये देखना दिलचस्प होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi New CM: दिल्ली को महिला CM मिलने की अटकलें तेज, किसी 'गुमनाम' के सिर सजेगा ताज? PM मोदी के देश पहुंचने पर अंतिम मुहर

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 February 2025 at 08:40 IST